गाजियाबाद पत्रकार हत्याः फरार चल रहे अंतिम आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 5, 2020 16:55 IST2020-08-05T16:55:40+5:302020-08-05T16:55:40+5:30

गाजियाबाद पुलिस ने पत्रकार विक्रम जोशी हत्या मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जोशी को 20 जुलाई को विजय नगर की माता कॉलोनी में उनके घर के निकट बदमाशों ने गोली मार दी थी।

Ghaziabad journalist murder case last accused arrested | गाजियाबाद पत्रकार हत्याः फरार चल रहे अंतिम आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद पत्रकार हत्या मामला: फरार चल रहा अंतिम आरोपी गिरफ्तार

Highlightsगाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पत्रकार विक्रम जोशी हत्या मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पत्रकार विक्रम जोशी हत्या मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने यह जानकारी दी। जोशी को 20 जुलाई को विजय नगर की माता कॉलोनी में उनके घर के निकट बदमाशों ने गोली मार दी थी।

उस समय वह अपनी दो बेटियों के साथ दो पहिया वाहन पर सवार थे। जोशी की 22 जुलाई को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। नैथानी ने कहा, ‘‘नौ आरोपियों को घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आरोपी आकाश बिहारी फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान जारी था। उसके सिर पर 25,000 रुपये का ईनाम भी रखा गया था।

आकाश को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ जोशी के परिवार ने आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिस ने उन बदमाशों के खिलाफ शुरुआत में की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिन्होंने पत्रकार की रिश्तेदार के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।

जोशी की 16 जुलाई को आरोपियों से बहस हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई थी और इनमें से एक आरोपी घायल हो गया था। गाजियाबाद पुलिस ने उस थाना क्षेत्र के प्रभारी को निलंबित कर दिया था, जहां जोशी को गोली मारी गई थी। इस मामले की जांच स्थानीय विजय नगर पुलिस थाने से कोतवाली नगर पुलिस थाने को सौंप दी गई थी।

 

Web Title: Ghaziabad journalist murder case last accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे