लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः छात्राओं ने यूपी सीएम योगी को खून से पत्र लिखा, कहा-कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ करते है प्रधानाध्यापक, ऐसे हुई कार्रवाई, यहां पढ़े लेटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2023 14:38 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्र में लड़कियों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव पांडे पर उन्हें किसी बहाने से अपने कार्यालय में बुलाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी से बात करने पर उनका शैक्षिक करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी।507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज की गई थी।लड़कियों के आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पांडे की पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

गाजियाबादः छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। छात्राओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे एक पत्र में प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्र में लड़कियों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव पांडे पर उन्हें किसी बहाने से अपने कार्यालय में बुलाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। लड़कियों ने आरोप लगाया कि पांडे ने इस बारे में किसी से बात करने पर उनका शैक्षिक करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने बताया कि छात्राओं के माता-पिता की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज की गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक 21 अगस्त को लड़कियों ने छेड़छाड़ की घटना के बारे में अपने अभिभावकों को बताया। इसके बाद नाराज अभिभावक गाजियाबाद नगर निगम की स्थानीय महिला पार्षद परमोश यादव के नेतृत्व में स्कूल पहुंचे। पीड़ित लड़कियों के आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पांडे की पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

स्कूल प्रबंधन ने भी छात्राओं के माता पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस बीच, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ‘‘गाजियाबाद की छात्राओं ने अपने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा। प्रधानाध्यापक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? छात्राओं का ये भी आरोप है कि एक पुलिस अफसर ने उन्हें डांटा, धमकाया और 4 घंटे थाने पर बैठाए रखा।’’

सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘इस गंभीर विषय की तुरंत जांच हो। बहन-बेटियों की रक्षा सरकार सुनिश्चित करे।’’ डीसीपी से अखिलेश यादव के बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि लड़कियों को चार घंटे तक रोक कर रखा गया और एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें डांटा। डीसीपी ने कहा, ‘‘एक भी छात्रा थाने नहीं गई, केवल उनके अभिभावक ही वहां गए। पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा