लाइव न्यूज़ :

चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया और मुंह में गंदा कपड़ा ठूंस, गला दबाकर हत्या की, 20 वर्षीय आरोपी को 64 दिन के भीतर मौत की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 21:06 IST

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ट्रांस हिंडन दीक्षा शर्मा ने बताया कि यहां पॉक्सो अदालत के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पिछले साल एक दिसंबर को चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और हत्या के दोषी सोनू गुप्ता को शनिवार को मौत की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।सिटी फॉरेस्ट में घटना के अगले दिन बच्‍ची का शव बरामद किया गया था। अदालत ने शुक्रवार को 16 गवाहों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी ठहराया।

गाजियाबाद:गाजियाबाद जिले की एक अदालत ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले के दोषी युवक को घटना के करीब दो माह चार दिन बाद मौत की सजा सुनाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ट्रांस हिंडन दीक्षा शर्मा ने बताया कि यहां पॉक्सो अदालत के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पिछले साल एक दिसंबर को चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और हत्या के दोषी सोनू गुप्ता को शनिवार को मौत की सजा सुनाई।

डीसीपी ने मामले का ब्योरा देते हुए बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट में घटना के अगले दिन बच्‍ची का शव बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए छह टीमों का गठन किया और अपराध के छह दिन बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन करते हुए नंदग्राम थाना क्षेत्र के दीनदयाल पुरी इलाके के 40 फुटा रोड से आरोपी सोनू गुप्ता (20) को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया था।

दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में घटना के 15 दिन के अंदर अपहरण, दुष्कर्म व हत्या की धाराओं में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। उन्होंने कहा कि अदालत ने दो महीने चार दिन के अंदर अपना फैसला सुना दिया। अदालत ने शुक्रवार को 16 गवाहों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी ठहराया।

उन्होंने बताया कि सोनू गुप्ता ने स्वीकार किया था कि उसने बलात्कार के इरादे से लड़की का अपहरण किया था। लड़की के चिल्लाने पर उसने उसके मुंह में गंदा कपड़ा ठूंस दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने सोनू और पीड़िता के खून से सने कपड़ों को डीएनए जांच के लिए भेजा, जिसमें खून के धब्बों की समानता की पुष्टि हुई। बलात्कार के आरोपी के पास से सिटी फॉरेस्ट पार्क का एक प्रवेश टिकट भी बरामद किया गया, जिससे उस इलाके में उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारगाजियाबादकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO