लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः सभी सो गए और चुपके से 7वीं कक्षा की नाबालिग बहन के कमरे में घुसकर चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, सदमे में आई लड़की ने किसी से कुछ नहीं कहा, जब पेट में तेज दर्द हुआ तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 11:29 IST

Ghaziabad: अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) (मोदीनगर) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी के पिता ने अपनी पत्नी की मौत के बाद खाना बनाने के लिए लड़की को बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन रहने के बाद एक सप्ताह पहले आरोपी उसे वापस गांव छोड़ने गया। घटना के दिन देर रात होने के कारण आरोपी लड़की के घर पर ही रुका था। नाबालिग के कमरे में घुस गया, जहां वह अकेली सो रही थी और दुष्कर्म किया।

Ghaziabad:गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) (मोदीनगर) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी के पिता ने अपनी पत्नी की मौत के बाद खाना बनाने के लिए लड़की को बुलाया था।

कुछ दिन रहने के बाद एक सप्ताह पहले आरोपी उसे वापस गांव छोड़ने गया। उन्होंने बताया घटना के दिन देर रात होने के कारण आरोपी लड़की के घर पर ही रुका था। जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो वह चुपके से नाबालिग के कमरे में घुस गया, जहां वह अकेली सो रही थी और दुष्कर्म किया।

राय ने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि सदमे में आई लड़की ने किसी के सामने एक शब्द भी नहीं बोला। जब उसे पेट में तेज दर्द हुआ तो उसके परिवार वाले उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए।

पूछताछ करने पर नाबालिग पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। एसीपी ने बताया कि परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादPoliceरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली