लाइव न्यूज़ :

दो बच्चों को जहर का इंजेक्शन दिया, पालतू खरगोश को भी नहीं छोड़ा, दंपति ने महिला बिजनेस पार्टनर संग की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 3, 2019 15:16 IST

पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उन्होंने बच्चों द्वारा दीवार पर लिखी कुछ पंक्तियां भी पायी है। कमरे को फॉरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक शख्स की पहचान गुलशन के तौर पर की गई है। उसने अपनी पत्नी प्रवीन और संजना नाम की अन्य महिला के साथ कृष्णा सोसायटी के अपने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

गाजियाबाद की कृष्णा सोसायटी में एक सनसनीखेज मामले में एक दंपत्ति ने कथित तौर पर अपने बेटे और बेटी को जहर का इंजेक्शन देने के बाद आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके साथ एक अन्य महिला ने भी इमारत से कूदकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक शख्स की पहचान गुलशन के तौर पर की गई है। उसने अपनी पत्नी प्रवीन और संजना नाम की अन्य महिला के साथ कृष्णा सोसायटी के अपने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

संजना और गुलशन बिजनेस पार्टनर थे। शहर के पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले दंपति ने सोमवार रात को अपने बेटे ऋतिक (11) और बेटी ऋतिका (17) को जहर का इंजेक्शन दे दिया।

उन्होंने अपने पालतू खरगोश को भी मार दिया। यह घटना गुलशन के एक रिश्तेदार के 1.5 करोड़ रुपये से जुड़े विवाद को लेकर गुलशन, प्रवीन और संजना के बीच हुए झगड़े के बाद हुई।

पुलिस ने बताया कि संजना दंपति के साथ रहती थी और विवाहेत्तर संबंध को लेकर झगड़ा होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उन्होंने बच्चों द्वारा दीवार पर लिखी कुछ पंक्तियां भी पायी है। कमरे को फॉरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया गया है।

गुलशन, उसकी पत्नी और संजना को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिश्रा ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद घटना के पीछे की वजह का मालूम चल पाएगा।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगाज़ियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!