लाइव न्यूज़ :

बसपा नेता के भाई की हत्या, गाजियाबाद में सरेआम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

By भाषा | Updated: February 20, 2019 15:42 IST

थानाप्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजन की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिर्पोट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

गाजियाबाद लोनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बसपा नेता के भाई को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसपा नेता विजयपाल पुत्र जगत सिंह परिवार के साथ लोनी में रहते हैं। विजयपाल के भाई वीरसिंह(42) मेडिकल की दुकान चलाते हैं। उनकी गिरी मार्केट लोनी में दुकान है। रोजाना की तरह सुबह करीब नौ बजे वह घर से अपनी दुकान पर गए थे। जब वह दुकान खोल रहे थे, बाइक सवार दो बदमाशों ने वीरसिंह पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग तथा परिजन भी तुरंत ही मौके पर पहुंचे और उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से डाक्टरों ने उन्हें जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाप्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजन की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिर्पोट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)हत्याकांडगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना