लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता की हत्या के मामले में 9 लोग गिरफ्तार, गाजियाबाद में सरेआम गोली मारकर की गई थी हत्या

By भाषा | Updated: July 25, 2019 01:03 IST

पेशे से डॉक्टर और भाजपा के डासना के 'मंडल' अध्यक्ष तोमर की शनिवार की रात दूधिया पीपल इलाके में उनके क्लीनिक के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमसूरी के थानेदार प्रवीण कुमार शर्मा और डासना पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार अत्री को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है।भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, जो परिवहन मंत्री भी हैं, ने बुधवार को तोमर के परिवार से मुलाकात की और राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपये और पार्टी फंड से पांच लाख रुपये दिए। 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना में भाजपा नेता बीएस तोमर की हत्या के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) नीरज कुमार जादौन ने कहा कि मामले में पांच संदिग्ध अभी भी फरार हैं और पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अकील और आदिल को हत्यारों को कार मुहैया कराने के लिए गिरफ्तार किया गया है, जबकि सुल्ताना, रुखसाना, अब्दुल रहमान, आबिद, सम्मन, शाहरुख और तहसीम को साजिश रचने, पुलिस के काम में बाधा पैदा करने और हत्या के साजिशकर्ताओं को आश्रय देने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि पेशे से डॉक्टर और भाजपा के डासना के 'मंडल' अध्यक्ष तोमर की शनिवार की रात दूधिया पीपल इलाके में उनके क्लीनिक के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि मसूरी के थानेदार प्रवीण कुमार शर्मा और डासना पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार अत्री को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, जो परिवहन मंत्री भी हैं, ने बुधवार को तोमर के परिवार से मुलाकात की और राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपये और पार्टी फंड से पांच लाख रुपये दिए। 

टॅग्स :गाज़ियाबादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह