लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: अवैध संबंध संदेह में 24 वर्षीय पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या, आखिर क्या है पूरा माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2023 14:36 IST

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नगर निपुण अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच से जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपी पति बिजेंद्र (30) को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को बताया कि उसने पिछले साल 30 नवंबर को 24 वर्षीय संध्या से शादी की थी।अपनी पत्नी पर शक करना शुरू कर दिया, जिसके कारण उनके बीच कई बार झगड़े हुए। 21 मार्च को बिजेंद्र के पिता की भी मौत हो गई और उसने संध्या को फोन कर वापस आने को कहा, लेकिन वह नहीं आई।

गाजियाबाद: अवैध संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नगर निपुण अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच से जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपी पति बिजेंद्र (30) को गिरफ्तार किया गया। बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने पिछले साल 30 नवंबर को 24 वर्षीय संध्या से शादी की थी।

पुलिस ने कहा कि कुछ दिनों के बाद उसने अपनी पत्नी पर शक करना शुरू कर दिया, जिसके कारण उनके बीच कई बार झगड़े हुए। उन्होंने बताया कि संध्या के चाचा की मौत के एक दिन बाद 20 मार्च को बिजेंद्र ने पत्नी को उसके मायके नंदग्राम भेज दिया था। 21 मार्च को बिजेंद्र के पिता की भी मौत हो गई और उसने संध्या को फोन कर वापस आने को कहा, लेकिन वह नहीं आई।

पुलिस ने कहा कि इससे बिजेंद्र को गुस्सा आ गया और उसने उसे मारने की साजिश रची। पुलिस ने कहा कि बुधवार को बिजेंद्र अपने ससुराल गया और संध्या से पूछा कि वह उसके पिता की मृत्यु के बाद घर (अपनी ससुराल) क्यों नहीं आई। इसी को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने कहा कि बिजेंद्र ने शक और गुस्से के चलते संध्या का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर वहां से चला गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली