लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः सुसाइड नोट लिख अपार्टमेंट की दीवार पर चिपकाया, लिखा-भाई आप लोग नशा छोड़ दो, 16 वर्षीय बहन ने आवासीय इमारत की 16वीं मंजिल पर पंखे से लटककर दी जान, पढ़े पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2023 11:17 IST

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दीवार पर टेप से चिपकाया गया सुसाइड नोट जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी का बड़ा भाई यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत जेल में बंद है।नोट में मृतका ने अपने दोनों भाइयों से नशे की लत छोड़ने का आग्रह किया है।किशोरी की मां घर से कार्यस्थल के लिए निकली थी और उसका भाई भी घर पर नहीं था।

गाजियाबादः गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी ने एक आवासीय इमारत की 16वीं मंजिल पर पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसे उसने अपार्टमेंट की दीवार पर चिपकाया था। अपने नोट में मृतका ने अपने दोनों भाइयों से नशे की लत छोड़ने का आग्रह किया है।

किशोरी का बड़ा भाई यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत जेल में बंद है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दीवार पर टेप से चिपकाया गया सुसाइड नोट जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना के संदर्भ में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी की मां घर से कार्यस्थल के लिए निकली थी और उसका भाई भी घर पर नहीं था। शाम को जब किशोरी की मां घर लौटी और उसने दरवाजा खटखटाया तो कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उसने पड़ोसियों को सूचित किया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पहुंची पुलिस कुंडी तोड़कर कमरे में दाखिल हुई।

पुलिस ने किशोरी को फंदे से उतारा और उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी ने अपने सुसाइड नोट में अपने इस कदम के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया बल्कि यह कहा कि ''मैं आत्महत्या इसलिए कर रही हूं ताकि मेरे भाई नशा छोड़ सकें।'' एसीपी ने कहा कि मृतका के परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगाजियाबादयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली