लाइव न्यूज़ :

गीता कॉलोनीः पीछा कर मोहम्मद अमान ने यश की पीठ पर चाकू से किया हमला, नाबालिग से स्कूटर हल्का सा छू जाने को लेकर कहासुनी, 3 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 20:56 IST

Geeta Colony: पुलिस के अनुसार यश स्कूटर से घर जा रहा था तभी उसका दोपहिया वाहन कथित तौर पर नाबालिग को छू गया, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद अमान और लकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।तीसरे नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है।एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक नाबालिग से स्कूटर हल्का सा छू जाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद स्कूटर सवार 20 वर्षीय युवक की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रानी गार्डन निवासी यश को शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 41 मिनट पर लक्ष्मी नगर के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि मोहम्मद अमान और लकी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार यश स्कूटर से घर जा रहा था तभी उसका दोपहिया वाहन कथित तौर पर नाबालिग को छू गया, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

इसके बाद नाबालिग के दो साथी- अमान और लकी भी इस विवाद में शामिल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार यश एक संकरी गली में गाड़ी चला रहा था, तभी उसका स्कूटर नाबालिग से छू गया। सूत्र ने बताया, ‘‘दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान यश के चचेरे भाई ने अमान को थप्पड़ मार दिया। चूंकि अमान एक स्थानीय अपराधी है इसलिए उसने बदला लेने की कोशिश की, जिसके कारण तीनों ने यश और उसके चचेरे भाई का पीछा किया।" पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तीनों आरोपियों ने यश का गीता कॉलोनी पुस्ता फ्लाईओवर की ओर पीछा किया।

पीछा करने के दौरान अमान ने कथित तौर पर यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू से वार कर दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने यश को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। मीडिया से बातचीत में यश के चचेरे भाई अमन शर्मा ने कहा, ‘‘उनकी संख्या चार से पांच थी।

हम पर हमला करने वाला पहला व्यक्ति पहले तो भाग गया, लेकिन कुछ ही देर में अन्य लोगों के साथ वापस आ गया। ऐसा लगा कि हमले की योजना बनाई गई थी।’’ अमन ने कहा, ‘‘जब उन्होंने मेरे भाई को चाकू मारा तो मैंने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। मेरे भाई ने मुझे भागने के लिए कहा, लेकिन मैं भाग नहीं सका। मैं रुका और उसे (अपने भाई को) पकड़ा और हम दोनों ने भागने की कोशिश की।’’

स्थानीय निवासी ममता ने किशोरों के लिए कानूनी प्रक्रिया पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ऐसा क्यों है कि जब कोई व्यक्ति इतना जघन्य अपराध करता है तो उसे सिर्फ इसलिए छोड़ दिया जाता है कि वह किशोर है? उन्हें पकड़ा जाना चाहिए और सजा कड़ी होनी चाहिए।’’ ममता ने कहा कि घटना से पहले वह आरोपियों को नहीं जानती थीं, लेकिन बाद में पता चला कि उनकी दूसरी गली में एक दुकान है।

उन्होंने कहा,‘‘ हम कल रात वहां यह देखने गए थे कि वे कौन हैं लेकिन वहां भारी पुलिस बल मौजूद था। जब हमने दरवाजा खटखटाया, तो पुलिस ने हमें रोक दिया और कानून को अपने हाथ में न लेने की सलाह दी। लेकिन हम अपनी भावनाओं को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं? बहुत दुख है। वह हमारे बच्चे जैसा था।’’

इससे पहले दिन में केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल के साथ रानी गार्डन स्थित यश के आवास पर गए और उनके शोकाकुल माता-पिता से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दी।

मल्होत्रा ​​ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दिल्ली पुलिस मामले की तत्परता से जांच करेगी और एक मजबूत मामला तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सर्वश्रेष्ठ कानूनी सहायता मुहैया कराएगी।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO