बाथरूम में बिना कपड़ों के मिली थी पति-पत्नी की लाश, नहीं मिले इन सवालों के जवाब

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 4, 2018 16:58 IST2018-03-04T15:11:38+5:302018-03-04T16:58:27+5:30

Death Mystery: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पति-पत्नी की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। गाजियाबाद के ज्ञानखंड में नग्न अवस्था में मिले थे पति-पत्नी।

Gaziabad naked married couple death turned in to mystery, all you need to know | बाथरूम में बिना कपड़ों के मिली थी पति-पत्नी की लाश, नहीं मिले इन सवालों के जवाब

बाथरूम में बिना कपड़ों के मिली थी पति-पत्नी की लाश, नहीं मिले इन सवालों के जवाब

गाजियाबाद के ज्ञानखंड निवासी पति-पत्नी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस ने दवाओं के ओवरडोज से मौत की बात कही थी लेकिन परिस्थितियां पुलिस की इस थ्योरी का समर्थन नहीं करती हैं।

शुक्रवार (2 मार्च) शाम गाजियाबाद के ज्ञानखंड निवासी नीरज सिंघानिया और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया का शव घर के बाथरूम में मिला था। मौत के वक्त उनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं होने से लोग हैरान थे। परिजनों समेत सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर घर के बाथरूम में नग्न अवस्था में पति-पत्नी की मौत कैसे हुई? क्या ये कोई हादसा है या सुसाइड या किसी ने इन दोनों की हत्या कर दी है। पुलिस भी दावे के साथ कुछ भी कहने से बच रही है।

नीरज सिंघानिया मैट्रिक्स सेल्यूलर सर्विस लिमिटेड में डिप्टी जनरल मैनेजर थे। शुक्रवार को वो अपनी पत्नी रुची सिंघानिया और अन्य परिजनों के साथ होली खेलने के बाद कमरे में सोने चले गए। शाम को घर में ही एक पार्टी होनी थी। शाम करीब 7.30 बजे नीरज के पिता प्रेम प्रकाश सिंघानिया ने बेडरूम का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्हें लगा थकान में सो रहे होंगे। रात 9.30 बजे एक बार फिर दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।

किसी अनहोनी की आशंका में परिजन ने दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो हैरान रह गए। नीरज और रुचि बेहोशी की हालत में बाथरूम में पड़े हुए थे। उनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नीरज और रुचि ने साल 2010 में शादी की थी। उनकी 6 साल की बेटी पीहू लगातार अपने मां-पापा के बारे में पूछ रही है। लेकिन उसके मां-पापा तो बहुत दूर जा चुके हैं। उनकी मौत भी एक रहस्य बनती जा रही है।

क्या हो सकती है मौत की वजह?

- पुलिस की मानें तो दवा के ओवरडोज से मौत हुई होगी। लेकिन एक दवा के ओवरडोज से दोनों की एक साथ मौत कैसे हुई?

- दवा और एल्कोहल के रिएक्शन से भी मौत हो सकती है। लेकिन क्या दोनों ने एकसाथ दवा और एल्कोहल का सेवन किया? 

- आत्महत्या भी हो सकती है। लेकिन सवाल उठता है कि दोनों ने नग्न अवस्था में आत्महत्या क्यों की?

- जहरीली गैस से मौत की भी संभावना है। बाथरूम में गैस गीजर भी उपलब्ध है। लेकिन नीरज के पिता का कहना है कि वो गीजर ऑन नहीं हुआ था।

- ये हत्या भी हो सकती है। लेकिन सवाल उठता है कि अगर ये हत्या है तो दोनों के शरीर में एक भी चोट के निशान क्यों नहीं है?

Web Title: Gaziabad naked married couple death turned in to mystery, all you need to know

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे