लाइव न्यूज़ :

चाचा ने रिश्ते को शर्मसार किया, दो अन्य दोस्तों संग मिलकर 6 वर्षीय भतीजी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2022 16:37 IST

गया के एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि इस घटना में पीड़िता का चाचा और उसके दोस्त ही शामिल थे. 3 लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देएएसपी ने बताया कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है.चंदौती थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ इस तरह की घटना की गई थी. पीड़िता के पिता ने चंदौती थाना में कांड दर्ज कराया गया था.

पटनाः बिहार में गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में चाचा ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी 6 वर्षीय भतीजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले का पर्दाफाश करते हुए एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई की.

संदेह के आधार पर बच्‍ची के चाचा को पकड़ा गया. इसके बार सारे राज खुल गए. गया के एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि इस घटना में पीड़िता का चाचा और उसके दोस्त ही शामिल थे. 3 लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है.

बताया कि बीते रात्रि को चंदौती थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ इस तरह की घटना की गई थी, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने चंदौती थाना में कांड दर्ज कराया गया था. सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के चाचा समेत उसके दोस्त बंगाली बीघा थाना क्षेत्र के मंजीत कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार उर्फ चंदन कुमार को पकड़ा गया है.

घटनास्थल से बरामद खून लगे कपड़ों को एफएसएल टीम को जांच के लिए भेजा गया है. जांच के क्रम में पीड़िता के चाचा के कपड़े में भी खून लगे पाए गए. पूछताछ करने पर पीड़िता के चाचा द्वारा जांच टीम को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया. लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्‍वीकार कर लिया. उसने बताया कि अपने दो दोस्‍तों के साथ उसने बच्‍ची से सामूहिक दुष्‍कर्म किया.

एफएसएल की टीम ने शंकर के अंत:वस्त्रों की जांच की तो उसमें भी खून लगा पाया गया. इसके बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि तीनों को स्पीडी ट्रायल करा कर सजा दिलाए जाने का काम किया जाएगा. इस मामले को लेकर एसएसपी हरप्रीत कौर के निर्देश के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली