लाइव न्यूज़ :

ट्रांसफर के बाद अब जांच का शिकंजा, गया के आईजी, एसएसपी और जिलाधिकारी रहे अफसरों के खिलाफ जांच में जुटी एसवीयू

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2022 18:17 IST

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने गया के पूर्व आईजी, एसएसपी और डीएम के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम के आदेश पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई शुरूजांच के लिए एसवीयू की दो टीमों का गठन किया गया

पटना: शराब मामले में ढीली कार्रवाई समेत अन्य मामलों के चक्कर में नप चुके मगध प्रक्षेत्र के आईजी अमित लोढा, गया के एसएसपी आदित्य कुमार और गया के तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक कुमार के खिलाफ एसवीयू ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने इन आला अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों की मानें तो जांच के लिए एसवीयू की दो टीमों का गठन किया गया है। दोनों टीमों ने गया का दौरा कर लिया है और जांच के क्रम में एसवीयू को गया के तत्कालीन आईजी और एसएसपी के खिलाफ कई साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो भ्रष्ट्राचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति रखने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद एसवीयू ने इन आलाधिकारियों के विरुद्ध जांच शुरू की है।

सूत्रों के अनुसार अभिषेक कुमार ने गया में जिलाधिकारी रहते हुए भारी अनिमितता की है। आर्म्स लाइसेंस के आवंटन से लेकर अन्य मामलों में अभिषेक कुमार ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग किया है। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर एसवीयू जल्द ही इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सकती है। 

सूत्रों के मुताबिक इन आला अधिकारियों पर पूर्ण शराबबंदी लागू करने में सुस्त रवैया के अलावा कई और अनिमितता के आरोप हैं, जिसकी जांच एसवीयू को करने का आदेश गृह विभाग की तरफ से करने को कहा गया है। गया में अनुसंधान के क्रम में इन दोनों टीमों को गया कि तत्कालीन आईजी और तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। जिसकी अब गहराई से जांच दल पड़ताल कर रही है। 

वहीं, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गृह विभाग ने गया के तत्कालीन आईजी अमित लोढा और तत्कलीन एसएसपी आदित्य कुमार को मुख्यालय में अटैच कर लिया है। जबकि अभिषेक कुमार को बुडको के एमडी के पद से हटाते हुए बिहार राज्य योजना पर्षद में बतौर परामर्शी नियुक्त कर दिया है। इस मामले में विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैय्यर हसनैन खां और डीजीपी संजीव कुमार सिंघल ने जांच का हवाला देते हुए फिलहाल आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली