गयाः दामाद अपनी विधवा सास पर बार-बार नाजायज संबंध बनाने के लिए डाल रहा था दबाव, मना करने पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की, जानिए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2023 20:01 IST2023-05-24T19:59:36+5:302023-05-24T20:01:31+5:30

हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपना जुर्म स्वीकार किया है।

Gaya son-in-law repeatedly pressurizing his mother-in-law illegitimate relationship refusing she brutally murdered slitting her throat sharp weapon | गयाः दामाद अपनी विधवा सास पर बार-बार नाजायज संबंध बनाने के लिए डाल रहा था दबाव, मना करने पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की, जानिए

आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Highlightsधारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था, उसे बरामद कर लिया गया है।मामले का खुलासा होने के बाद परिवार के लोग भी हैरान हैं। आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पटनाः बिहार में गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र से सास और दामाद के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां हवस के भूखे दामाद ने अपनी ही विधवा सास की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी।

घटना के बारे में बताया गया है कि दामाद अपनी सास पर बार-बार नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था, जब सास ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तब उसने खौफनाक कदम उठाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है और आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकारी थाने में केस दर्ज होने के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। इस दौरान आरोपी दामाद को पुलिस ने धर दबोचा। उससे पूछताछ की गई तब उसने पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी दामाद ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसकी विधवा सास से उसे प्यार हो गया था।

सास के साथ उसका अवैध संबंध था। बार-बार नाजायज संबंध बनाए जाने से नाराज सास ने दामाद को ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद दामाद अपने घर चला गया। लेकिन बाद में दामाद को यह पता चला कि उसे छोड़ उसकी सास ने अन्य लोगों के साथ संबंध बना रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही वह आपे से बाहर हो गया।

वो इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और हाथ में धारदार हथियार लेकर वह अपने ससुराल चला गया, जहां उसकी विधवा सास कमरे में सोई हुई थी। उसने सास के गले पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। वही घटना में जिस धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद परिवार के लोग भी हैरान हैं। 

Web Title: Gaya son-in-law repeatedly pressurizing his mother-in-law illegitimate relationship refusing she brutally murdered slitting her throat sharp weapon

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे