लाइव न्यूज़ :

घर में सो रही सात वर्षीय बच्ची का अपहरण कर सामूहिक रेप, स्कूल परिसर में दिया अंजाम, पीड़ित की गंभीर हालत, आईसीयू में

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2022 17:45 IST

हिरासत में लिये गये दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जिले की एसएसपी हरप्रीत कौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम को भेजा.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की एक विशेष टीम आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. पीड़ित बच्ची के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. रात में बच्ची अपने परिजनों के साथ घर में सोी हुई थी. घर का दरवाजा कमजोर था.

पटनाः बिहार में गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता को मगध मेडिकल अस्पताल, गया में भर्ती करा कर दो युवकों को हिरासत में लिया है.

 

घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब देर रात घर में सोई करीब सात वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार हिरासत में लिये गये दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जिले की एसएसपी हरप्रीत कौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड की टीम को भेजा.

वहीं पुलिस की एक विशेष टीम आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. इस मामले को लेकर चंदौती थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. रात में बच्ची अपने परिजनों के साथ घर में सोी हुई थी. घर का दरवाजा कमजोर था.

आरोपितों ने इसी का फायदा उठा कर बच्ची का अपहरण कर उसे स्कूल परिसर में ले गये और वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़ित बच्ची को उसके घर के बाहर छोड दिया और वहां से फरार हो गए. रोती बिलखती बच्ची घर पहुंची और अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी.

जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद पीड़ित बच्ची का हाल जानने एसएसपी हरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों-परिजनों से बातचीत की.

इस पूरे मामले में एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर, पीड़ित बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में रखा गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली