लाइव न्यूज़ :

गया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग, जलकर खाक, जांच में जुटे अधिकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2021 14:53 IST

फायर ब्रिगेड व आरपीएफ़ तथा जीआरपी की टीम ने आग पर तो काबू पर लिया. लेकिन किमती सामान जलकर खाक हो गये थे.

Open in App
ठळक मुद्देबोगी अचानक धू-धू कर जल उठी और कोच जलकर खाक हो गया. आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर लाई गई.आगजनी की इस घटना में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है.

पटनाः बिहार के गया में रेलवे स्‍टेशन पर कोरोना मरीजों के लिए बनाई गई आइसोलेशन वार्ड के तौर पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई. घटना गया जंक्शन के पिलग्रीम प्लेटफार्म पर घटी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

बोगी अचानक धू-धू कर जल उठी और कोच जलकर खाक हो गया. वहीं आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर लाई गई. जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया. वहीं, आगजनी की इस घटना में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना आज सुबह सवा नौ बजे की है.

बोगी में आग लगने पर स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई. घटना की जानकारी होने पर डीआरएम राजेश कुमार पांडेय सहित कई शाखाधिकारी गया स्टेशन पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुटे हैं. कोविड संक्रमण के दौरान रेल प्रशासन दर्जनों बोगियों को चलित अस्पताल बना दिया था. ताकि जरूरत पडने पर प्रयोग किया जा सके.

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह-सुबह खड़ी ट्रेन के एक स्लीपर बोगी से धुआं निकल रहा था. इसकी सूचना मिलने पर थोड़ी देर बाद रेलवे के कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बता दें कि कुछ ही दिनों पहले गया जंक्शन परिसर में आग लग गइ थी. सर्कुलेटिंग एरिया में आरएमएस बिल्डिंग के पीछे पुराने भवन में आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड व आरपीएफ़ तथा जीआरपी की टीम ने आग पर तो काबू पर लिया. लेकिन किमती सामान जलकर खाक हो गये थे. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGayaबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली