लाइव न्यूज़ :

गयाः जीजा के प्रेम में पागल साली ने शादी के दूसरे दिन ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, मोबाइल लोकेशन भेजकर ली जान, लाश कोईल नहर के पास फेंकी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2023 16:38 IST

बिहारः वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि दुल्हन रेवती और उसके मौसेरे जीजा उपेंद्र कुमार के बीच अवैध संबंध था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को साली और जीजा के अवैध संबंध का तकनीकी साक्ष्य मिला है।गिरफ्तार दुल्हन औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के औकाना गांव की है।अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी।

पटनाः बिहार में गया जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां दुल्हन ने अवैध संबंध के चक्कर में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की नई नवेली दुल्हन रेवती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया और उसे गुरुवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार दुल्हन औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के औकाना गांव की रहने वाली है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि दुल्हन रेवती और उसके मौसेरे जीजा उपेंद्र कुमार के बीच अवैध संबंध था। पुलिस को साली और जीजा के अवैध संबंध का तकनीकी साक्ष्य मिला है।

एसएसपी ने बताया कि लकडाही गांव के रहने वाले अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी। अशोक 30 मई को अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया। इसके अगले दिन यानी 31 मई को चौठारी रस्म के बाद अचानक अशोक गायब हो गया। परिजनों उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

फिर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में स्थानीय थाना में यूडी केस दर्ज किया गया। जांच में यह बात सामने आई कि अशोक अपनी नई दुल्हन को लेकर घर आया। उसके बाद नई नवेली दुल्हन ने पति को रास्ते से हटाने की फिर से साजिश रची।

रेवती 31 मई की रात यानी घटना के दिन अपने पति का मोबाइल लोकेशन बार-बार उपेंद्र को दे रही थी। एसएसपी ने बताया कि उपेंद्र ने ही धारदार हथियार से सुनसान स्थान पर हत्या कर दिया। एक जून को अशोक की लाश कोईल नहर के पास फेंकी मिली। शादी से पहले भी रेवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अशोक कुमार को जान से मारने की साजिश रची थी।

लेकिन दोनों सफल नहीं हो सके। उधर, दुल्हन के साथ हत्या में शामिल उसके जीजा की भी मौत हो गई। आमस थाना क्षेत्र के लंबुला मोड़ जीटी रोड के उतरीगंज के किनारे मंगलवार को 35 साल के उपेंद्र यादव की लाश मिली। इसपर एसएसपी ने कहा कि उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगा कि आत्महत्या या फिर उसकी भी हत्या की गई है। पुलिस को रिपोर्ट आने का इंतजार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली