लाइव न्यूज़ :

मौसेरे भाई-बहन में अवैध संबंध, पति बना बाधक, शराब और मछली खिलाकर पत्नी ने मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2021 14:59 IST

बिहार के गया जिले में मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमरी गांव का मामला है. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी घूरन मंडल ने बताया कि इस संगीन मामले की जांच के लिए एसएचओ के नेतृत्व में टीम बनायी गई थी.

Open in App
ठळक मुद्दे मृतक की पत्नी के मुंह से अपने मौसेरे भाई नीरज पासवान के लिए 'जानू' व 'माइ डियर' जैसे शब्द निकले थे.पुलिस ने दोनों के मोबाइल को सर्विलांस पर रख दिया और दोनों के ही मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की गई.नीरज को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सब उगल दिया.

पटनाः बिहार के गया जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें अपने मौसेरे भाई से अवैध संबंध में पागल एक महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी.

घटना जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमरी गांव की है. जहां गत 28 जून को योगेंद्र पासवान नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सनसनखेज खुलासा करते हुए बताया कि योगेंद्र कही हत्या रिश्ते में उसके साले लगने वाले नीरज पासवान ने की थी. हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंध था.

इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी घूरन मंडल ने बताया कि इस संगीन मामले की जांच के लिए एसएचओ के नेतृत्व में टीम बनायी गई थी. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के कान उसी वक्त खडे़ हो गए, जब प्राथमिकी दर्ज करते वक्त मृतक की पत्नी के मुंह से अपने मौसेरे भाई नीरज पासवान के लिए 'जानू' व 'माइ डियर' जैसे शब्द निकले थे.

इसके बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल को सर्विलांस पर रख दिया और दोनों के ही मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की गई. इसके बाद जब नीरज को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सब उगल दिया. पूछताछ के दौरान नीरज ने बताया कि मृतक योगेंद्र की पत्नी उसकी मौसेरी बहन है और लंबे वक्त से उन दोनों का अवैध संबंध था.

परिवार के अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी थी. इस मामले में योगेंद्र की पत्नी ने भी पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने भसुर सहित कई लोगों को आरोपित बनाते हुए नामजद अभियुक्त बना दिया था.  नीरज ने पुलिस को बताया कि मृतक योगेंद्र दिल्ली में काम करता था तथा लॉकडाउन लगने के बाद वह घर आ गया था. जिसके कारण दोनों को मिलने में दिक्कत हो रही थी.

योगेंद्र की हत्या से करीब एक सप्ताह पहले उसका टनकुप्पा थाने के तहत परसाव के निवासी विनोद पासवान से किसी बात पर अनबन हो गई थी, जिसमें विनोद ने उसे जाने से मारने की धमकी दी थी. बस इसी बात का फायदा उठाते हुए नीरज ने विनोद से साठगांठ किया और एक अन्य युवक के सहयोग से हत्याकांड को अंजाम दिया.

नीरज के अनुसार हत्या वाले दिन परोरिया में लगने वाले साप्ताहिक हाट से डेढ़ किलो मछली और शराब की बोतलें खरीदी गई, फिर मछली को बनाया गया. इसके बाद फिर बन्धुआ व झुमरिया बांध के बीच खुले आसमान के नीचे सुनसान जगह पर रात आठ बजे तक खाने-पीने का दौर चला.

इस दौरान योगेंद्र के मदहोश होने के बाद उसने, विनोद और एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपनी गमछी से उसका गला घोट दिया. पुलिस व अन्य लोगों को गुमराह करने के लिए रात भर मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा. इसी बीच मौका मिलने पर शव को देर रात वारदात वाली जगह से हटा कर अमरी रोड स्थित बरसौना बधार में फेंक दिया. पुलिस अब इस मामले में रेणु और नीरज के दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है. लेकिन सभी फरार हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े