लाइव न्यूज़ :

गयाः डॉक्टर ने छह साल की अबोध बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, इलाज के नाम कर रहा था गलत काम

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2021 19:21 IST

वायरल वीडियो के बाद घृणित कुकृत्य करने वाले डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है. फिलहाल तथाकथित बलात्कारी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देजांच करने के बहाने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की.फिलहाल डॉक्टर अभी फरार है. पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

पटनाः बिहार के गया से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें शहर के विष्णु पद थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर के द्वारा एक छह साल की नन्ही सी अबोध बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई.

इसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह इलाज के नाम पर डॉक्टर बच्ची के अंदरूनी अंग से छेड़खानी कर रहा है. बताया जाता है कि नन्ही सी अबोध बच्ची के साथ घृणित कुकृत्य करने वाला व्यक्ति पेशे से डॉक्टर है और अपना निजी क्लिनिक चलाता है.

बच्ची की तबीयत खराब होने पर अभिभावक इस डॉक्टर के यहां इलाज कराने के लिए लाए थे, लेकिन मौका पाकर तथाकथित बलात्कारी डॉक्टर ने बच्ची को अकेले में जांच करने के बहाने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की.

वहीं, वायरल वीडियो के बाद घृणित कुकृत्य करने वाले डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है. फिलहाल तथाकथित बलात्कारी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है. बताया जा रहा कि डॉक्टर का नाम राधारमण सहाय है और विष्णुपद थाना क्षेत्र के पहमहला मुहल्ले में उसका निजी क्लिनिक है.

इस संबंध में गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि इस तरह के मामला प्रकाश में आया है और पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर के खिलाफ विष्णुपद में थाना प्राथिमिकी दर्ज कर ली है. आरोपी डाक्टर के गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह पर छापेमारी कर रही है. फिलहाल डॉक्टर अभी फरार है, लेकिन पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर