गयाः सनकी दामाद ने साला, सास और बच्चे को धारदार हथियार से हत्या की, हमले में पत्नी सहित 4 रिश्तेदार घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2022 15:26 IST2022-09-13T15:25:43+5:302022-09-13T15:26:37+5:30

बिहार के गया का मामला है। प्रभु मांझी मानपुर पोखरा पर निवासी रामपुर भुंईटोली में अपने ससुराल में ही रह रहा था।

Gaya damad Son-in-law mother-in-law and child killed sharp weapon 4 relatives including wife injured in attack | गयाः सनकी दामाद ने साला, सास और बच्चे को धारदार हथियार से हत्या की, हमले में पत्नी सहित 4 रिश्तेदार घायल

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Highlightsलोहे की रॉड लेकर घर के 5 लोगों पर हमला कर दिया।2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।3 को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

पटनाः बिहार के गया जिले में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है, जहां एक सनकी दामाद ने अपने साला और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने हमला कर चार रिश्तेदारों को घायल कर दिया। घायलों में उसकी पत्नी भी शामिल है।

इस घटना में एक बच्चे की भी हत्या की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु मांझी मानपुर पोखरा पर निवासी रामपुर भुंईटोली में अपने ससुराल में ही रह रहा था। इसबीच बीती रात मांझी ने लोहे की रॉड लेकर घर के 5 लोगों पर हमला कर दिया। इसमें 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि 3 को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। मांझी ने खंती- गड़ासा और ईंट से सभी को निशाना बनाया। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है, कि वह अफीमची था। नशे में आपा खोने के बाद उसने इस तरह की बर्बर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद रामपुर थाना पुलिस और सिटी एसपी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

Web Title: Gaya damad Son-in-law mother-in-law and child killed sharp weapon 4 relatives including wife injured in attack

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे