लाइव न्यूज़ :

गया में पति को बंधक बना पत्नी के साथ 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, स्टेशन से उतरकर घर जा रहे थे दंपति, विरोध करने पर मारपीट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2021 16:05 IST

गत 13 जुलाई को वह अपने पति के साथ रात आठ बजे के करीब कोडरमा से आई और बंसी नगर स्टेशन पर उतरी. जहां से दोनों पैदल घर जाने के लिए निकले.

Open in App
ठळक मुद्देनौआं खाप के पास चार लोगों ने उनको घेर लिया और उसके पति को बंधक बना लिया. चारों ने उसके(महिला) साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.विरोध करने पर उनके द्वारा मारपीट भी की गई.

पटनाः बिहार के गया जिले में बेफौख दुष्कर्मियों के द्वारा एक खौफनाक घटना को अंजाम देते हुए एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

 

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई. पुलिस के द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि गत 13 जुलाई को वह अपने पति के साथ रात आठ बजे के करीब कोडरमा से आई और बंसी नगर स्टेशन पर उतरी. जहां से दोनों पैदल घर जाने के लिए निकले.

रास्ते में नौआं खाप के पास चार लोगों ने उनको घेर लिया और उसके पति को बंधक बना लिया. इसके बाद इन चारों ने उसके(महिला) साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस दौरान विरोध करने पर उनके द्वारा मारपीट भी की गई. घटना को अंजाम दिये जाने के बाद दुष्कर्मियों के द्वार किसी को बताने अथवा पुलिस के पास जाने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी गई

पीड़िता ने बताया है कि चारों एक दूसरे को दिनेश, संजय, महेश व चांदो नाम से पुकार रहे थे. शनिवार को पीड़िता एसएसपी से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंची थी. इस मामले पर महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि महिला के पति को बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.

पीड़िता के द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना में चार लोगों को नामजद किया गया है. महिला की मेडिकल जांच करा कर 164 के तहत बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट