लाइव न्यूज़ :

गे पार्टियों के आयोजक को जिंदा जलाया, संबंधों को सार्वजनिक करने की दी थी धमकी 

By भाषा | Updated: October 11, 2018 04:32 IST

पुलिस के मुताबिक, दास "गे पार्टियों" का आयोजन करता था और आदि के साथ रिलेशनशिप में था। दास ने हाल ही में एक फ्लैट बुक कराया था और आदि को अपने साथ रहने के लिए कहा था।

Open in App

गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार (10 अक्टूबर) को एक 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया, जिसे उसके समलैंगिक साथी ने सहयोगियों के साथ मिलकर यहां साहिबाबाद इलाके में कथित तौर पर जिंदा जला दिया था। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि नवीन कुमार दास की हत्या करने के लिए तैय्यब उर्फ आदि, उसके भाई और एक दोस्त को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, दास "गे पार्टियों" का आयोजन करता था और आदि के साथ रिलेशनशिप में था। दास ने हाल ही में एक फ्लैट बुक कराया था और आदि को अपने साथ रहने के लिए कहा था।

कृष्ण ने बताया कि आदि ने जब साथ रहने से मना कर दिया तो, दास ने उनके संबंध को सार्वजनिक करने की धमकी दी। एसएसपी ने बताया कि चार और पांच अक्टूबर के दरम्यानी रात को आदि ने दास को फोन किया। उसने दास को शराब पिलाने की पेशकश की।

पुलिस ने बताया कि बाद में आदि ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर दास और उसके कार को जला दिया। उन्होंने बताया कि तीनों दास के एटीएम कार्ड को ले गए और उसके खाते से सात लाख रुपये निकाल लिये।

पुलिस ने बताया कि तीनों को मंगलवार को जब्त किया गया। 

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर