लाइव न्यूज़ :

गौरव चंदेल मर्डर केस: थाना प्रभारी मनोज पाठक समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सिर में गोली मारकर की गई थी हत्या

By भाषा | Updated: January 11, 2020 13:53 IST

मीडिया प्रभारी ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन थाना बिसरख पुलिस ने सीमा विवाद के चलते उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें नोएडा के थाना फेस -3 में भेज दिया, जिसके कारण समय रहते चंदेल की तलाश नहीं हो पाई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की जांच रिपोर्ट में इन पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही की बात सामने आई थी। मामले पर संज्ञान लेते हुए आईजी ने इस मामले की जांच ग्रेटर नोएडा के डीएसपी राजीव कुमार सिंह को सौंप दी।

नोएडा के गौरव चंदेल हत्याकांड मामले में जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और एक अन्य को लाइन हाजिर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी शिवांग शेखर ने बताया कि थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक, उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार और उप निरीक्षक मानसिंह समेत छह पुलिस वालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच रिपोर्ट में इन पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही की बात सामने आई थी।

जानें पूरा मामला

क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस वालों पर कार्रवाई की गई है। गौरव चंदेल छह जनवरी को गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा में अपने घर लौट रहे थे। नोएडा के हिंडन नदी के पास परथला चौक पर अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और उनकी कार व लैपटॉप आदि लूट कर भाग गए।

मेरठ क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आलोक कुमार तथा मण्डलायुक्त अनीता मेश्राम ने शुक्रवार को चंदेल के परिजनों से भेंट की, जहां चंदेल के परिवार वालों ने मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर शिकायत की। मामले पर संज्ञान लेते हुए आईजी ने इस मामले की जांच ग्रेटर नोएडा के डीएसपी राजीव कुमार सिंह को सौंप दी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन थाना बिसरख पुलिस ने सीमा विवाद के चलते उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें नोएडा के थाना फेस -3 में भेज दिया, जिसके कारण समय रहते चंदेल की तलाश नहीं हो पाई।

परिजनों ने बताया कि अगली सुबह पांच बजे उन्हें चंदेल लहूलुहान अवस्था में परथला चौक के पास मिले और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना