Garhwa Rape: दुर्गा मंडप से रामायण देख कर घर जा रही 19 वर्षीय युवती के साथ 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर भागे...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2024 18:04 IST2024-10-10T18:03:45+5:302024-10-10T18:04:56+5:30

Garhwa Rape: युवती ने गांव में नवरात्र के मौके पर दुर्गा मंडप में चल रहे रामायण सीरियल देख कर अपनी दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी।

Garhwa Rape 4 youths gang-rape 19-year-old girl going home after watching Ramayana from Durga Mandap when she regained consciousness, her friend | Garhwa Rape: दुर्गा मंडप से रामायण देख कर घर जा रही 19 वर्षीय युवती के साथ 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर भागे...

सांकेतिक फोटो

Highlightsपीड़िता की सहेलियां अपने-अपने घरों में चली गई, जबकि पीड़िता को कुछ दूर आगे जाना था।मुकेश राम पिता अयोध्या राम, रोहित मांझी, कामेश मांझी एवं सोनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।एसडीपीओ रोहित सिंह ने बताया कि भंडरिया थाना क्षेत्र मे एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है।

Garhwa Rape:झारखंड में गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा मंडप से रामायण सीरियल देख कर वापस घर जा रही एक 19 वर्षीय युवती के साथ चार युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में शामिले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। यह घटना उस समय हुई, जब युवती ने अपने गांव में नवरात्र के मौके पर दुर्गा मंडप में चल रहे रामायण सीरियल देख कर अपनी दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी।

पीड़िता की सहेलियां अपने-अपने घरों में चली गई, जबकि पीड़िता को कुछ दूर आगे जाना था। इस दौरान रास्ते में उसे अकेला पाकर गड़िया गांव के चार युवकों ने उसे पकड़ कर बधवार दरबारी टोला स्थित नदी के समीप जंगल में ले गए और चारों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई। जबकि चारों युवक वहां से भाग निकले।

पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आया, तब उसने अपनी सहेली के मोबाइल फोन पर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी सहेली ने वहां पहुंचकर पीड़िता को साथ लेकर उसके घर पहुंचाया। इस घटना के अगले दिन पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मां के समझाने पर पीड़िता ने भंडरिया थाना में पहुंच कर गड़िया गांव निवासी मुकेश राम पिता अयोध्या राम, रोहित मांझी, कामेश मांझी एवं सोनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस घटना के संबंध एसडीपीओ रोहित सिंह ने बताया कि भंडरिया थाना क्षेत्र मे एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। चार युवकों पर आरोप है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है बाकी तीन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का आज मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Web Title: Garhwa Rape 4 youths gang-rape 19-year-old girl going home after watching Ramayana from Durga Mandap when she regained consciousness, her friend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे