लाइव न्यूज़ :

गढ़वा में मिट्टी धंसने से तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम, खेल रहे थे बच्चे

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2021 16:09 IST

झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के शारदा गांव में यह हाजसा हुआ. बच्चे वहां पर खेल रहे थे. हादसा मिट्टी की चाल धंसने से हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देखेत में गांव के कुछ लोगों ने घर बनाने के दौरान जेसीबी से मिट्टी खोदकर ले गए थे.ग्रामीण मिट्टी के घर की पोताई के लिए भी मिट्टी ले गए थे. इससे चालनुमा बेतरतीब गड्ढा बन गया था.मृतक रामाशीष शारदा गांव स्थित ननिहाल में आया था.

रांचीः झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के शारदा गांव में बिधवार की देर शाम चाल धंसने से तीन बच्चों की मौत हो गई.

मृतकों में शारदा गांव के कोइरी टोला निवासी राजेश राम की दो पुत्रियां सुप्रिया कुमारी 11 वर्ष व प्रीति कुमारी 10 वर्ष तथा सीताराम रविदास का नाती रामाशीष राम 13 वर्ष शामिल हैं. तीनों बच्चों के खेलने के दौरान उक्त घटना घटित हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदा गांव के कोइरी टोला में सीताराम रविदास के घर से करीब एक सौ मीटर की दूरी पर तुरा नदी किनारे एक खेत में गांव के कुछ लोगों ने घर बनाने के दौरान जेसीबी से मिट्टी खोदकर ले गए थे. इसके बाद कई ग्रामीण मिट्टी के घर की पोताई के लिए भी मिट्टी ले गए थे. इससे चालनुमा बेतरतीब गड्ढा बन गया था.

मृतक रामाशीष शारदा गांव स्थित ननिहाल में आया था. उसका पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थानाक्षेत्र के ग्राम रजखड है. शाम को तीनों बच्चे वहां खेल रहे थे. इस दौरान चाल धसने से तीनों बच्चे मिट्टी में दब गए. बताया गया कि जब देर शाम तक तीनों बच्चे घर नहीं आए तो स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, तब उनके मिट्टी में दबे होने के बारे में मालूम हुआ.

अधिक देर होने के कारण बच्चों की मौत चाल में दबे होने के कारण दम घुटने से हो चुकी थी. ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना धुरकी थाना पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई कर मिट्टी में दबे तीनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा