लाइव न्यूज़ :

गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामला: दो व्यक्ति और गिरफ्तार, अब तक कुल 17 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 19, 2020 00:50 IST

छात्राओं ने आरोप लगाया था कि नशे में धुत लोगों ने लड़कियों के साथ जबरदस्ती की और उन्हें घसीटा और अश्लील हरकतें कीं, जबकि कॉलेज के सुरक्षा कर्मचारी और दिल्ली पुलिस के कर्मी मूकदर्शक की तरह वहां खड़े रहे।

Open in App

दिल्ली के गार्गी कॉलेज में एक सांस्कृतिक उत्सव के दौरान छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। छह फरवरी को पुरुषों के एक समूह ने कॉलेज में तोड़फोड़ की और छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और बदसलूकी की। हमला कॉलेज के उत्सव ‘‘रेवेरी’’ के दौरान हुआ।

छात्राओं ने आरोप लगाया था कि नशे में धुत लोगों ने लड़कियों के साथ जबरदस्ती की और उन्हें घसीटा और अश्लील हरकतें कीं, जबकि कॉलेज के सुरक्षा कर्मचारी और दिल्ली पुलिस के कर्मी मूकदर्शक की तरह वहां खड़े रहे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि धुसपैठियों ने उन्हें धमकी दी और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। यह घटना तब प्रकाश में आया जब छात्राओं ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई। 

टॅग्स :दिल्लीयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO