लाइव न्यूज़ :

Ganjam News: 2020 में शादी, दो साल की बेटी और पत्नी के कमरे में प्लास्टिक जार में कोबरा सांप लाकर छोड़ा, पुलिस ने 30 दिन के अंदर ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2023 12:03 IST

Ganjam News: पुलिस ने बताया कि घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेगांव गांव में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान के. गणेश पात्रा के रूप में हुई है। अपनी पत्नी के. बसंती पात्रा (23) के साथ विवाद था।आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से सांप खरीदा था।

बेहरामपुरः ओडिशा के गंजम जिले में 25 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के कमरे में जहरीला सांप छोड़ कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेगांव गांव में हुई।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के. गणेश पात्रा के रूप में हुई है। पात्रा का अपनी पत्नी के. बसंती पात्रा (23) के साथ विवाद था। पुलिस ने बताया कि उनकी शादी 2020 में हुई थी और उनकी दो साल की बेटी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से सांप खरीदा था।

उसे यह कहकर गुमराह किया कि वह सांप का इस्तेमाल धार्मिक उद्देश्यों के लिए करेगा। अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने छह अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में कोबरा सांप लेकर आया और उसे उस कमरे में छोड़ दिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी सोती थीं। उन्होंने बताया कि अगली सुबह दोनों सांप काटने से मृत पाए गए, जबकि आरोपी पात्रा दूसरे कमरे में सोया था।

गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था लेकिन युवक के ससुर द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा,‘‘घटना के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में कुछ देरी हुई। पूछताछ के दौरान, शुरूआत में उसने आरोपों से इनकार किया और कहा कि सांप अपने आप कमरे में घुस गया होगा। हालांकि उसने जुर्म कबूल कर लिया है। जांच जारी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली