लाइव न्यूज़ :

Ganjam Hit & run: स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे यात्री, तेज रफ्तार कार ने तीन को कुचला, दो की मौत और एक व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 22, 2023 12:53 IST

Ganjam Hit & run: घटना तब हुई जब वे गंजम जिले के पट्टापुर पुलिस सीमा के तहत पोदामारी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों बस पकड़ने के लिए पोदामारी बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे थे। एक तेज रफ्तार कार कहीं से आई और तीनों को टक्कर मार दी।दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ganjam Hit & run: देश भर में हिट और रन का मामला बढ़ रहा है। ओडिशा के गंजम में वीभत्स मामला सामने आया है। एक अजीब दुर्घटना में बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार द्वारा तीनों को कुचल दिए जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

यह घटना तब हुई जब वे गंजम जिले के पट्टापुर पुलिस सीमा के तहत पोदामारी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, तीनों बस पकड़ने के लिए पोदामारी बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे थे। बस नहीं आने के कारण वे बस स्टॉप पर खड़े थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार कहीं से आई और तीनों को टक्कर मार दी।

जिससे उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

हालांकि दुर्घटना का कोई सटीक कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि चालक द्वारा स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो देने के बाद कार तीनों से टकरा गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को पकड़ने और वाहन जब्त करने के लिए तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा