लाइव न्यूज़ :

जेल में गैंगस्टर ने किया निकाह, बिना दूल्हे के विदाई हुई दुल्हन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2019 07:55 IST

हाईकोर्ट के आदेश पर यह निकाह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद वसीम का हुआ. मालेरकोटला के मोहम्मद वसीम के लिए बरात मालेरकोटला से ही आई.

Open in App
ठळक मुद्दे30 अक्तूबर को जेल में गैंगस्टर मनदीप की शादी हुई थी. जेल से दुल्हन अकेली 8 पुलिसकर्मियों के साथ विदा हुई.

17 नवंबर खूंखार कैदियों से भरी पंजाब की नाभा जेल में अभी शादियों का मौसम है. जेल में एक बार फिर शहनाई बजी है और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी का निकाह हुआ है. इससे पहले 30 अक्तूबर को जेल में गैंगस्टर मनदीप की शादी हुई थी. दुल्हन के लिबास में एक युवती रिश्तेदारों के साथ जेल पहुंची और परिसर में ही निकाह की रस्में निभाई गईं. लेकिन जेल से दुल्हन अकेली 8 पुलिसकर्मियों के साथ विदा हुई.

हाईकोर्ट के आदेश पर यह निकाह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद वसीम का हुआ. मालेरकोटला के मोहम्मद वसीम के लिए बरात मालेरकोटला से ही आई. लड़की हुमा, काजी और दोनों पक्षों के 8 लोग इस निकाह में शामिल हुए.

दूल्हे वसीम झल्ला के साथ उसके परिजन भाई जावेद, बहन फिरदौस और बहनोई मोहम्मद सलीम मौजूद थे. इस दौरान जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. सूत्र बताते हैं कि कैदी मोहम्मद वसीम इसी साल नाभा की नई जिला जेल में शिफ्ट हुआ है. उसे अहमदगढ़ में एक हत्या के एक मामले में 2010 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. उस पर कई और केस भी दर्ज हैं. सजा के बाद से वह फरार था.

मालेरकोटला पुलिस ने पिछले साल एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार किया था. उसके बाद से वह जेल में है. वसीम के वकील परिमंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट में एक अर्जी दायर कर शादी के लिए पैरोल की मांग की थी, लेकिन यह दलील कोर्ट ने स्वीकार नहीं की, क्योंकि सजा कुछ समय पहले ही शुरू हुई थी. 13 नवंबर को अदालत ने वसीम के आवेदन को स्वीकार कर लिया और जेल प्रशासन को नाभा जेल में ही शादी का प्रबंध करने का आदेश दिया.

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई