लाइव न्यूज़ :

Ganganagar accident: कार ने 2 बाइक को उड़ाया, ताराचंद, मनीष, सुनील कुमार, राहुल, शुभकरण और बलराम की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 11:15 IST

Ganganagar accident: "दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम ताड़ दिया।"

Open in App
ठळक मुद्देGanganagar accident: कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।Ganganagar accident: हादसा सूरतगढ़-अनूपगढ़ राज्य राजमार्ग पर हुआ। Ganganagar accident: तलाश की जा रही है।

Ganganagar accident:राजस्थान के गंगानगर जिले में बुधवार देर रात एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी जिससे छह युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बिजयनगर के थानाधिकारी गोविंद राम ने बताया कि बुधवार देर रात यह हादसा सूरतगढ़-अनूपगढ़ राज्य राजमार्ग पर हुआ। तेज गति से जा रही एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइकों पर सवार युवक जागरण समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने बताया, "दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम ताड़ दिया।"

उन्होंने बताया कि कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान ताराचंद (20), मनीष (24), सुनील कुमार (20), राहुल (20), शुभकरण (19) और बलराम (20) के रूप में हुई है।

दिल्ली के गीता कॉलोनी पुल पर लावारिस हालत में मिली कार

दिल्ली में गीता कॉलोनी पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह एक कार लावारिस हालत में मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार, पुलिस को संदेह है कि कार चालक यमुना नदी में कूद गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कार चालक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है और कार के मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना