लाइव न्यूज़ :

झारखंड में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 15, 2018 02:01 IST

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Open in App

जमशेदपुर, 15 अगस्त: एक लंबे समय से देश में एक के बाद एक रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में अब झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो बहनें कल दो दोस्तों के साथ चाईबासा-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग से जा रही थीं। तालाबुरु रेलवे क्रॉसिंग के पास चार लोगों ने उन्हें रोका।शरारती तत्वों ने लड़कियों के दो दोस्तों पर कथित तौर पर हमला किया। वे एक लड़की को जबरन जंगल में लेकर गए और उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक जी क्रांति कुमार ने बताया कि तालाबुरु के ग्रामीणों की मदद से एक नाबालिग सहित सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं, हाल ही में  देश की राजधानी दिल्ली में जहां एक सरकारी स्कूल में नाबालिग बच्ची से रेप की घटना हुई । बच्ची की उम्र सिर्फ 6 वर्ष की है। बच्ची दूसरी कक्षी की छात्रा है। 

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में एक सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से रेप किया गया । सबसे हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी इलेक्ट्रेशिय ने स्कूल में लगे वाटर पंप के अंदर छात्रा के साथ रेप किया। 

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली जिला) मधुर वर्मा ने के मुताबिक, रेप के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामाले में आगे की जांच भी चल रही है। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल ने कहना है, मुझे घटना के बारे में बताया गया है लेकिन मैं अभी दिल्ली से बाहर हूं। इसलिए मेरे पास इससे ज्यादा कोई और जानकारी नहीं है। 

खबरों के मुताबिक, स्कूल का इलेक्ट्रिशियन पर रेप का आरोप है। इलेक्ट्रिशियन ही छात्रा का मुंह दबाकर पम्प के पास ले गया और वहीं घटना को अंजाम दिया। घटना गुरुवार 9 अगस्त की है। इतना ही नहीं, वाटर पंप भी एनडीएमसी का है। बता दें कि पिछले महीने के आदर्श नगर में आठ साल की बच्ची के साथ रेप की बात सामने आई थी। उस मामले में आरोप था कि बच्ची के बड़ा भाई ने ही उसके साथ रेप किया था।  

टॅग्स :रेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज