लाइव न्यूज़ :

2 करोड़ रुपये के लिए दोस्तों ने मिलकर युवक को मार डाला, बचने के लिए Covid-19 का बनाया बहाना

By वैशाली कुमारी | Updated: June 28, 2021 21:28 IST

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने युवक की 2 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपीपीई सूट पहने आरोपी ने बाद में शव का अंतिम संस्कार किया। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक 21 जून को लापता हुए सचिन चौहान का अपहरण कर उसी दिन हत्या कर दी गई थी।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कोल्ड स्टोरेज मालिक के 23 वर्षीय बेटे की उसके दोस्त और चार अन्य लोगों ने हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने युवक की 2 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर दी थी। पीपीई सूट पहने आरोपी ने बाद में शव का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने यह दावा किया कि उस व्यक्ति की मौत Covid-19 से हुई। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों ने की ये साज़िश 

पुलिस के मुताबिक 21 जून को लापता हुए सचिन चौहान का अपहरण कर उसी दिन हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि सचिन चौहान के दोस्त और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर आगरा में एक खाली पड़े पानी के संयंत्र में उसके साथ शराब पी। इसके बाद लेमिनेशन पेपर का इस्तेमाल कर उसकी दम घोट कर हत्या कर दी । फिर उन्होंने अपराध को कोविड से जुड़ी मौत बताकर इसे छिपाने की कोशिश की।

आगरा के पुलिस प्रमुख मुनिराज जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सचिन चौहान के लापता होने के एक दिन बाद उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। सचिन की मां ने उनके नंबर पर फोन किया तो पता चला कि उसका फोन बंद है। तभी उसके माता-पिता को शक हुआ। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद आरोपियों ने फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।

लाश को ऐसे लगाया ठिकाने 

उन्होंने शरीर को ठिकाने लगाने के लिए पीपीई किट और एक श्मशान घाट चुना, यह सोचकर कि महामारी के समय में किसी को संदेह नहीं होगा। हत्या 21 जून को ही हुई थी।  हत्या के बाद फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।  उन्होंने लगभग 25 दिन पहले अपराध की योजना बनाई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याक्राइम न्यूज हिंदीआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद