लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: जींद में युवक ने ले ली दोस्त की जान, हत्या करने के बाद पुलिस को बताई वजह

By भाषा | Updated: June 5, 2020 17:13 IST

हरियाणा के जींद जिले में एक युवक ने पैसों के लिए अपने दोस्त को मौत के घात उतार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसरपंच सुधीर की शिकायत पर उचाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, शव को क्षत-विक्षत करने का मामला दर्ज किया था।पुलिस ने वीडियो कांफ्रेस से आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड अदालत से लिया है।

जींद: हरियाणा के जींद जिले के बड़ौदा गांव के खेतों में मिले अर्द्धजले शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक बड़ौदा गांव के नवीन ने थाने पहुंच कर अपने दोस्त निर्मल की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। उल्लेखनीय है कि 23 मई को खापड़ रोड पर बड़ौदा के खेत में अर्द्धजला शव मिला था। 

सरपंच सुधीर की शिकायत पर उचाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, शव को क्षत-विक्षत करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने वीडियो कांफ्रेस से आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड अदालत से लिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया, ‘‘नवीन के साथ निर्मल की दोस्ती थी। निर्मल को नवीन से 50 हजार रुपये लेने थे। निर्मल, नवीन दोनों बेरोजगार थे। नवीन के पास निर्मल फोन कर कोई काम देखने की कहने के साथ-साथ दिए गए रुपये भी मांगता था।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘22 मई नवीन ने निर्मल को बड़ौदा गांव में बुलाया। निर्मल अपनी स्कूटी पर बड़ौदा गांव आ गया। वहां से ये दोनों उचाना मंडी होते हुए पेटवाड़ (नारनौंद) गांव पहुंचे। निर्मल को छोड़ कर नवीन कहीं चला गया। करीब आधे घंटे के बाद नवीन वापिस आया। वहां से दोनों वापिस चल पड़े। रास्ते में कोथ गांव से दोनों ने शराब ली। घटनास्थल के पास दोनों ने बैठकर रात को शराब पी।’’ 

थाना प्रभारी ने बताया कि शराब पीने के बाद नवीन ने कपड़े से निर्मला गला घोंट कर हत्या कर दी। निर्मल की हत्या करने के बाद नवीन ने खेत में पड़ी लकडिय़ों से शव जलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘लकड़ियों में आग लगाने के बाद निर्मल की स्कूटी लेकर चला गया। यहां से नवीन सीधा जगाधारी पहुंचा। जगाधारी बस स्टैंड के पास स्कूटी छोड़ कर लॉकडाउन के चलते पैदल बड़ौदा गांव के लिए चल पड़ा।’’ 

थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को नवीन ने गांव पहुंचने के बाद गांव के कई लोगों को बताया कि उसने अपने दोस्त निर्मल की गला घोंटकर हत्या कर दी है। हत्या को छिपाने के लिए निर्मल के शव को बड़ौदा के खेत में जला दिया। इस पर गुरुवार सांय सरपंच प्रतिनिधि सुधीर के साथ हत्यारोपी नवीन खुद थाना में पहुंच कर हत्या की वारदात को कबूला। 

टॅग्स :हरियाणाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली