लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर प्यार, 600 किमी सफर तय कर प्रेमी शिक्षक मानाराम से मिलने आई प्रेमिका मुकेश कुमारी, सरिये से वार कर हत्या और दुर्घटना का रूप देने के लिए लाश को कार की ड्राइवर सीट पर रखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2025 12:47 IST

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी सदर थाना क्षेत्र के चवा गांव का मानाराम (38) है।

Open in App
ठळक मुद्देघर पर मुकेश कुमारी (37) की सरिये से वार करके हत्या कर दी।लाश को कार की ड्राइवर सीट पर रख दिया।2024 में फेसबुक के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे।

जयपुरः राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सरकारी अध्यापक को एक महिला की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला झुंझुनू से लगभग 600 किलोमीटर का सफर तय कर आरोपी अध्यापक से मिलने आई थी। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी सदर थाना क्षेत्र के चवा गांव का मानाराम (38) है।

उसने कथित तौर पर अपने घर पर मुकेश कुमारी (37) की सरिये से वार करके हत्या कर दी और फिर इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए लाश को उसकी ही कार की ड्राइवर सीट पर रख दिया। मीणा ने कहा, ‘‘महिला का शव रीको थाना क्षेत्र के शिव नगर में खड़ी कार में मिला। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी ने अपने घर पर उसकी हत्या की और बाद में शव को गाड़ी में रख दिया।’’

मीणा ने बताया कि शिक्षक और महिला अक्टूबर 2024 में फेसबुक के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे और तब से उनकी दोस्ती हो गई थी। महिला अक्सर उससे मिलने आती रहती थी और 10 सितंबर को बाड़मेर आकर उसके घर पर ठहरी थी। उन्होंने कहा, ‘‘हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास