लाइव न्यूज़ :

अपनी पत्नी को दिया ड्रग्स, दूसरे लोगों से कराया बलात्कार, 72 पुरुषों ने 92 बार किया रेप, रूह कंपाने वाला मामला ऐसे आया सामने

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 31, 2024 11:34 IST

71 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक डोमिनिक पी पर एविग्नन की अदालत में केस चलाया जा रहा है। डोमिनिक पी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ बलात्कार करने के लिए दर्जनों अजनबियों को ऑनलाइन भर्ती किया।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में पत्नी को दिया ड्रग्स, दूसरे लोगों से कराया बलात्कार 72 पुरुषों ने 92 बार किया रेपमहिला ने 10 वर्षों तक लगातार बलात्कार सहे

नई दिल्ली: कुछ अपराध ऐसे होते हैं जिनके बारे में सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला आया है फ्रांस से। यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को बेहोश करके कई अन्य दूसरे लोगों से उसका बलात्कार कराने का आरोप है। 71 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक डोमिनिक पी पर एविग्नन की अदालत में केस चलाया जा रहा है। डोमिनिक पी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ बलात्कार करने के लिए दर्जनों अजनबियों को ऑनलाइन भर्ती किया।

पूरे देश को झकझोर देने वाले इस मामले में लगभग एक दशक तक बार-बार होने वाला यौन शोषण शामिल है। डोमिनिक पी. के साथ, पचास अन्य लोगों पर भी अपराधों में शामिल होने के लिए मुकदमा चलाया जा रहा है।

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार डोमिनिक पी. ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ दिया। पत्नी को डोमिनिक पी इतनी ज्यादा मात्रा में नशीला पदार्थ देता था कि उसे अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में पता नहीं चला। महिला अब 70 वर्ष की है। उन्हें  2020 में हमलों का पता चला और उन्हें इस बारे में याद भी नहीं है। इस बात की पुष्टि उनके वकील एंटोनी कैमस ने की है। एंटोनी कैमस ने ये भी बताया कि महिला ने 10 वर्षों तक लगातार बलात्कार सहे। 

कैसे सामने आया मामला

आप सोच रहे होंगे कि जब पीड़िता को अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में कुछ याद ही नहीं है तो ये सारा मामला सामने कैसे आया और केस किस बुनियाद पर चलेगा। दरअसल ये अपराध कभी सामने नहीं आता अगर डोमिनिक पी एक अन्य मामले में नहीं पकड़ा गया होता। 

2020 में एक  शॉपिंग सेंटर में एक सुरक्षा गार्ड ने डोमिनिक पी को महिलाओं की स्कर्ट के नीचे गुप्त रूप से वीडियो बनाते पकड़ा। शिकायत के बाद पुलिस ने सितंबर 2020 में जांच शुरू की। इस सिलसिले में जब पुलिस ने उसके कंप्यूटर की छानबीन की तो चौंक गई। उसके कंप्यूटर में उसकी बेहोश पत्नी की आपत्तिजनक स्थिति में हजारों तस्वीरें और वीडियो सामने आए। आगे की जांच में 72 पुरुषों द्वारा 92 बार बलात्कार के सबूत मिले। इन लोगों में से अह तक  51 की औपचारिक रूप से पहचान कर ली गई है।

कथित तौर पर ये सब 2011 में शुरू हुआ जब दंपति पेरिस के पास रहते थे। डोमिनिक पी. ने अब बंद हो चुकी वेबसाइट coco.fr पर पुरुषों को भर्ती किया। कुछ आरोपी पुरुषों ने कथित तौर पर छह बार तक रेप किया। इसमें शामिल होने वाले लोगों का मानना था कि वे  एक स्वतंत्र जोड़े की यौन कल्पनाओं का हिस्सा थे। हालांकि डोमिनिक पी. ने स्वीकार किया कि सभी जानते थे कि उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ दिया गया था।

टॅग्स :रेपयौन उत्पीड़नफ़्रांसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास