लाइव न्यूज़ :

मैट्रिमोनियल साइट्स के माध्यम से महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 26, 2020 19:05 IST

महिला ने आरोप लगाया कि चावला ने दावा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम में उसकी चद्दर की फैक्ट्री है और वह टूर एवं ट्रैवल एजेंसियों को लक्जरी गाड़ियां किराये पर उपलब्ध कराने का भी काम करता है। पुलिस के अनुसार वह ई-मेल, कॉल और व्हाट्सअप के माध्यम से महिला से संवाद करने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देमैट्रिमोनियल साइट्स के माध्यम से शादी का झांसा देकर कई महिलाओं को ठगने वाले 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह ठग विशेष रूप से विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था।

नयी दिल्ली: मैट्रिमोनियल साइट्स के माध्यम से मुलाकात करने के बाद शादी का झांसा देकर कई महिलाओं को ठगने वाले 34 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह ठग विशेष रूप से विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी अंचित चावला ने अपने आप को व्यापारी बताकर महिलाओं को लाखों रूपये का चूना लगाया।

वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बार बार अपना नाम एवं ठिकाना बदल लेता था। यह मामला तब सामने आया कि जब एक महिला ने अशोक विहार थाने में शिकायत दर्ज करायी कि मुदित चावला नामक एक व्यक्ति ने एक लोकप्रिय मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से दिसंबर, 2018 में उसके संपर्क में आने के बाद उसे ठगा। महिला ने आरोप लगाया कि चावला ने दावा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम में उसकी चद्दर की फैक्ट्री है और वह टूर एवं ट्रैवल एजेंसियों को लक्जरी गाड़ियां किराये पर उपलब्ध कराने का भी काम करता है। पुलिस के अनुसार वह ई-मेल, कॉल और व्हाट्सअप के माध्यम से महिला से संवाद करने लगा।

उसने उससे छोटी रकम उधार मांगी और उसका विश्वास जीतने के लिए समय से वो रकम लौटा भी दी। पुलिस के मुताबिक उसने बाद में अपने कारोबारी घाटे से उबरने का हवाला देकर उसे बैंकों से निजी ऋण लेने के लिए राजी किया। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने महिला को शादी के बहाने से दिसंबर, 2019 तक 17 लाख रूपये का चूना लगा दिया। पुलिस के मुताबिक जब महिला ने शादी करने के लिये दबाव डाला तो आरोपी ने उसकी अनदेखी करनी शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) विजयंत आर्या ने बताया कि शिकायतकर्ता की सूचना के आाधार पर मैट्रिमोनियल साइट से जरूरी सूचनाएं और विवरण इकट्ठा किया गया जिससे पता चला कि आरेापी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए अलग- अलग नामों से कई प्रोफाइलों का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा, ‘‘तकनीकी निगरानी के माध्यम से हमारी टीम को शुक्रवार को उसके ठिकाने का पता लगाया जो गुरुग्राम के पालम विहार एक्सटेंशन में था।’’

अधिकारी ने बताया कि जांच से सामने आया कि वह पहले ऐसे ही चार मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार चावला ने उससे पहले अपने आप को प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष सुरक्षा बल का मुख्य सुरक्षा अधिकारी बताकर एक डॉक्टर को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 15 लाख रूपये ऐंठ लिये थे। पुलिस के मुताबिक एक ऐसे ही मामले में उसने अपने आप को एक नेता का निजी सुरक्षा अधिकारी बताकर कई जौहरियों को ठगा था। भाषा राजकुमार प्रशांत प्रशांत

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा