लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में दो युवतियों के अपहरण की कोशिश, चार युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 12, 2019 13:30 IST

गौर सिटी सोसाइटी में दो युवतियां ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती हैं। रविवार रात 9 बजे के करीब दोनों युवतियां सोसाइटी से निकल कर अपने घर जा रही थी। तभी एक कार से वहां आए अविनाश शर्मा, नितिन तोमर, कमल और भार्गव ने पिस्टल दिखा कर दोनों युवतियों को जबरन कार में बैठा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देचारों युवकों ने अंकित को पीटा तथा पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा शहर में थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी के पास दो युवतियों को हथियार के बल पर जबरन कार में डाल कर ले जा रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एक रेहड़ी वाले ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पिस्टल की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि गौर सिटी सोसाइटी में दो युवतियां ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती हैं। रविवार रात 9 बजे के करीब दोनों युवतियां सोसाइटी से निकल कर अपने घर जा रही थी। तभी एक कार से वहां आए अविनाश शर्मा, नितिन तोमर, कमल और भार्गव ने पिस्टल दिखा कर दोनों युवतियों को जबरन कार में बैठा लिया।

पाठक के अनुसार, कार में चारों ने युवतियों के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवतियों के शोर मचाने पर पास में ही रेहड़ी लगाने वाले अंकित यादव नामक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और खुद भी युवतियों को बचाने की कोशिश की। थाना प्रभारी ने बताया कि चारों युवकों ने अंकित को पीटा तथा पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अविनाश शर्मा के पास से उसकी लाइसेंसी पिस्टल तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर