लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से अगवा चार वर्षीय बच्ची बागपत में सकुशल बरामद, 39 वर्षीय अपहरणकर्ता सुनील अरेस्ट, बेटी की चाहत में अपहरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2022 13:56 IST

सुनील ने नौ सितंबर को बाहरी दिल्ली के राज पार्क इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित घर से बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। जुड़वां बच्चे हुए-एक लड़की और एक लड़का, लेकिन कुछ ही दिनों में लड़के की मौत हो गई।वर्ष 2016 में उसका तलाक हो गया और उसकी बेटी अपनी मां के साथ रहती है।

नई दिल्लीः कुछ दिन पहले दिल्ली स्थित अपने घर से अगवा चार वर्षीय एक बच्ची को उत्तर प्रदेश में सकुशल बरामद करते हुए उसके अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान 39 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक है।

 

पुलिस ने कहा कि उसे उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। सुनील ने नौ सितंबर को बाहरी दिल्ली के राज पार्क इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित घर से बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।

पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2006 में उसकी शादी हुई थी और उसकी पत्नी ने एक लड़के को जन्म दिया था, लेकिन तीन दिन के भीतर ही बच्चे की मौत हो गई थी। आरोपी ने बताया कि कई वर्षों के बाद उन्हें जुड़वां बच्चे हुए-एक लड़की और एक लड़का, लेकिन कुछ ही दिनों में लड़के की मौत हो गई।

वर्ष 2016 में उसका तलाक हो गया और उसकी बेटी अपनी मां के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक, सुनील एक बच्चा चाहता था और इसी वजह से उसने लड़की का अपहरण कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘नौ सितंबर को जब सुनील काम से लौट रहा था तो उसने बच्ची को खेलते हुए देखा... और उसका अपहरण कर लिया।

फिर, वह उसे अपने पैतृक गांव बागपत ले गया।’’ अधिकारी के मुताबिक, सुनील को पकड़े जाने का डर था, इसलिए उसने रात को बच्ची को अपने घर के अंदर बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि बाद में उसने डरकर बच्ची को दाहा गांव में छोड़ दिया, लेकिन पुलिस की कई टीमों के प्रयास से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया। भाषा संतोष पारुल पारुल

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा