लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: नर्स से गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के 4 पेशेवर तैराक, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2022 13:49 IST

शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता कमरे में गई तब उन चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देरजत और शिव राणा पिछले तीन महीने से बेंगलुरु में रह रहे थे और उन दोनों ने यहां एक मकान भी किराए पर ले रखा था। पीड़िता द्वारा इस मामले की शिकायत बेंगलुरु के संजयनगर पुलिस थाने में कराई गई है।पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के चार पेशेवर तैराकों को कथित तौर पर एक नर्स के साथ गैंगरेप मामले में गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, चारों तैराक ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु आए हुए थे। द हिंदू ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि चार में से एक आरोपी (रजत) से उसकी बातचीत पिछले हफ्ते एक डेटिंग एप के जरिए शुरू हुई थी। बातचीत होने के बाद दोनों में दोस्ती काफी बढ़ गई। ऐसे में दोनों ने मिलने का प्लान बनाया।

इसी क्रम में 24 मार्च को रजत ने युवती को न्यू बेल रोड स्थित एक होटल में डिनर डेट के लिए बुलाया था। वहीं, डिनर के बाद रजत ने उसे अपने कमरे में बुलाया, जहां पहले से ही उसके अन्य तीन साथ मौजूद थे। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता कमरे में गई तब उन चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने ये भी बताया कि उसने अपने दोस्तों को आधी रात के बाद मदद के लिए बुलाया और वे घर पहुंचे और शुक्रवार की तड़के उसे बचाया।

पीड़िता द्वारा इस मामले की शिकायत बेंगलुरु के संजयनगर पुलिस थाने में कराई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के चिकित्सकीय परीक्षण में यौन शोषण और बलात्कार की पुष्टि हुई है। फिलहाल, चारों आरोपियों रजत, शिव राणा, देव सरोहा और योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चारो आरोपियों की उम्र 20 साल के करीब बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रजत और शिव राणा पिछले तीन महीने से बेंगलुरु में रह रहे थे और उन दोनों ने यहां एक मकान भी किराए पर ले रखा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके दोस्त देव सरोहा और योगेश कुमार एक सप्ताह पहले शहर में तैराकी अभ्यास के लिए उनके साथ आए थे।

टॅग्स :गैंगरेपबेंगलुरुक्राइमदिल्लीतैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा