लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतीय मूल के एक ही परिवार के चार लोग मृत मिले, शरीर पर मिले गोलियों के निशान

By भाषा | Updated: June 17, 2019 23:02 IST

पुलिस ने शवों पर गोलियों के निशान होने की पुष्टि की है। जन सुरक्षा विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि चंद्रशेखर प्रौद्योगिकी सेवा ब्यूरो में सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवर थे। इसने कहा कि मामले में अभी तक किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Open in App

अमेरिका के आयोवा राज्य में एक भारतीय अमेरिकी आईटी पेशेवर, उनकी पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चे अपने घर में मृत मिले। उनके शवों पर गोली के निशान पाये गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वेस्ट डेस मोइनेस पुलिस ने बताया कि संभवतया आंध्रप्रदेश के रहने वाले चंद्रशेखर सुंकारा (44), लावन्या सुंकारा (41) और उनके 15 वर्षीय तथा 10 वर्षीय बेटे शनिवार सुबह अपने घर में मृत पाये गए। पुलिस विभाग के अधिकारी शनिवार सुबह दस बजे घटनास्थल पहुंचे और 65वीं स्ट्रीट के 900 ब्लॉक में इन शवों को पाया।

‘एनबीसी न्यूज’ ने वेस्ट डेस मोइनेस पुलिस के हवाले से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है, जिसके बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। हालांकि, पुलिस ने शवों पर गोलियों के निशान होने की पुष्टि की है। जन सुरक्षा विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि चंद्रशेखर प्रौद्योगिकी सेवा ब्यूरो में सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवर थे। इसने कहा कि मामले में अभी तक किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सार्जेंट डैन वेड ने एक बयान में कहा कि इस दर्दनाक घटना का परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और परिवार के परिचितों पर असर पड़ेगा। पुलिस ने बताया कि अभी किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है और उन्हें भरोसा है कि इस घटना से समुदाय को किसी प्रकार का खतरा नहीं होगा। सुंकारा से एक दशक से परिचित श्रीकर सोम्याज्ला ने कहा कि भारतीय समुदाय के साथ ऐसा नहीं देखा गया है।

उन्होंने कहा कि यह परिवार सबसे दोस्ताना व्यवहार रखता था इसलिए इस तरह उनका जाना बहुत तकलीफदेय है। उन्होंने कहा कि सुंकारा के दोनों बच्चे बहुत मेधावी थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया था। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना