रांची में सदर अस्पताल परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार लड़कों ने दिया सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2025 19:14 IST2025-02-09T17:26:10+5:302025-02-09T19:14:37+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार लड़कों ने मिलकर दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बुलाया और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Four boys gang-raped two minor girls in the Sadar Hospital campus in Ranchi | रांची में सदर अस्पताल परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार लड़कों ने दिया सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम

रांची में सदर अस्पताल परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार लड़कों ने दिया सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम

Highlightsदो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म में चार लड़के शामिलरांची में सदर अस्पताल परिसर में स्थित डॉक्टर हॉस्टल में हुई घटनाघटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई

रांची:झारखंड की राजधानी रांची में सदर अस्पताल परिसर में स्थित डॉक्टर हॉस्टल में शनिवार की देर रात चार लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के सामने आने बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकार बताते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब इस हॉस्टल में ऐसी कोई घटना घटी हो, बल्कि पहले भी इस भवन में अवैध रूप से रह रहे लोगों को लेकर शिकायतें आती रही हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार लड़कों ने मिलकर दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बुलाया और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कहा जा रहा है कि ये लड़कियां इन लड़कों को पहले से जानती थीं, जिसके चलते आरोपी आसानी से उन्हें अपने साथ ले गए। पीड़ित लड़कियां सरस्वती पूजा का विसर्जन जुलूस देखकर लौट रही थीं, तभी चारों आरोपी उनसे मिले और उन्हें अस्पताल परिसर के एक कमरे में ले गए। 

वहां चारों लड़कों ने मिलकर उनके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों के खिलाफ लोअर बाजार थाना में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इनमें से दो आरोपी बालिग हैं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में पुलिस गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अस्पताल परिसर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसकी शह मिली हुई थी।

Web Title: Four boys gang-raped two minor girls in the Sadar Hospital campus in Ranchi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे