लाइव न्यूज़ :

एसटीएफ ने सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले तीन लोगों को धर दबोचा, व्हाट्सएप से कर रहे थे पेपर लीक

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 26, 2018 17:18 IST

एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रयागराज के आरबीएस इंटर कॉलेज करेली में फर्जी आधार कार्ड के सहारे काम करने वालों के विषय में उन्हें जानकारी मिली थी।

Open in App

प्रयागराज और सहारनपुर में होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 में सेंधमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को इन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है साथ ही व्हाट्सएप से पेपर बाहर भेजने के आरोप में भी खंदैली के एक कॉलेज संचालक समेत छह लोगों को पकड़ा गया है। 

एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रयागराज के आरबीएस इंटर कॉलेज करेली में फर्जी आधार कार्ड के सहारे काम करने वालों के विषय में उन्हें जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने छापा मारा। कॉलेज के कक्षा 16 व 17 का बायोमेट्रिक ऑपरेटर महेंद्र सिंह, कक्ष निरीक्षक दीपेंद्र और पवन को इसमें गिरफ्तार किया गया है। 

आगे अभिषेक सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह, बाकरगंज थाना सैनी का निवासी है जबकि उसका फर्जी आधार कार्ड दिवाकर साहू के नाम से कला गोरिगो थाना फूलपुर से बना हुआ है। 

वहीं फर्जी आधार पर कार्ड बनवाने और परीक्षा में ड्यूटी लगवाने के लिए कक्ष निरीक्षक दीपेंद्र पटेल निवासी फूलपुर और पवन कुमार पांडेय, कच्ची सड़क दारागंज के रहने वाले की मुख्य भूमिका पाई गई। इसके बाद एसटीएफ ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ करेली थाने में 556/2018 धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 469/471 आईपीसी एवं 66ए, आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आधार कार्ड पर महेंद्र की फोटो लगाने वाला स्टूडियो मालिक गुलाब व दिवाकर साहू की तलाश की जा रही है। 

सहारनपुर में चिलकाना रोड पर स्थित लॉर्ड महावीरा कॉलेज में सैफ अली के स्थान पर उसके भाई अफसर को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। आगरा के खंदौली में कॉलेज संचालक ने परीक्षा समाप्त होने से आधा घंटा पहले पेपर व्हाट्स एप से बाहर पांच युवकों को भेज दिया था। एसटीएफ ने इन सभी को हिरासत में  ले लिया है और पूछताछ कर रही है।   

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइलाहाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा