लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की घर में घुसकर हत्या, धोबी पर आरोप, दो साथियों के साथ वारदात को दिया अंजाम

By वैशाली कुमारी | Updated: July 7, 2021 11:34 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी का उन्ही के घर पर मर्डर हो गया है। आरोप है कि उनकी हत्या उनके धोबी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार उसे घटना की जानकारी रात 11 बजे मिलीदिल्ली के वसंत विहार इलाके में रहती थीं पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलमकिट्टी कुमारमंगलम की उम्र 68 साल थी और वे पेशे से वकील थीं

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी और पेशे से वकील किट्टी कुमारमंगलम की उन्हीं के घर में कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। किट्टी कुमारमंगलम की उम्र 68 साल थी और वे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार में रहती थीं।

आरोप है कि उनकी हत्या उन्हीं के धोबी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी राजू लखन (24) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में जानकारी किट्टी कुमारमंगलम के घर पर काम करने वाली एक महिला से मिली। 

उन्होंने कहा, 'हमें रात करीब 11 बजे घटना के बारे में उनके घर पर काम करने वाली महिला मंजू की ओर से फोन आया। उसने बताया कि रात करीब 9 बजे राजू आया जिसके लिए उसने दरवाजा भी खोला। राजू ने लेकिन अंदर आते ही उसे पकड़ लिया और जबरन दूसरे कमरे में लेकर चला गया।'

राजू के बाद उसके दो साथी भी हुए घर में दाखिल

मंजू के अनुसार राजू के बाद उसके दो साथी भी जबरन घर में दाखिल हुए और किट्टी कुमारमंगलम को कब्जे में ले लिया। मंजू ने बताया कि आरोपी किट्टी को दूसरे कमरे में ले गए और जब उन्होंने शोर मचाना चाहा तो उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

मंजू के अनुसार आरोपी कुछ पैसे और गहने भी उठा ले गए हैं। मंजू ने बताया कि उसने किसी तरह अपने बंधे हाथ खोले और पड़ोसियों को मदद के लिए पुकारा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में मंजू को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के घर पर सभी सामान बिखरे पड़े थे और बेंगलुरु में रह रहे उनके बेटे को भी सूचना दी गई है।

बता दें कि तमिलनाडु के सलेम से कांग्रेस सांसद रहे कुमारमंगलम जुलाई 1991 में लॉ, जस्टिस एंड कंपनी मामलों के राज्यमंत्री बनाए गए थे। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे और पार्टी के तमिलनाडु के पहले सांसदों में से एक थे। वे अटल बिहारी वाजपेयी के दूसरे और तीसरे कैबिनेट में भी मंत्री रहे थे।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO