मुंबई में शिवसेना के पूर्व पार्षद की सरेआम चाकुओं से गोद कर हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 8, 2018 10:54 IST2018-01-08T10:25:29+5:302018-01-08T10:54:58+5:30

मुंबई के कांदिवली में रविवार रात को शिवसेना के पूर्व पार्षद अशोक सावंत की हत्या कर दी गई।

Former shiv sena corporator ashok sawant stabbed to death in mumbai  | मुंबई में शिवसेना के पूर्व पार्षद की सरेआम चाकुओं से गोद कर हत्या

mumbai

मुंबई के कांदिवली क्षेत्र में शिवसेना के पूर्व पार्षद की धारदार हथियारों से  हत्या कर दी गई है। रविवार रात 11 बजे के करीब बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने शिवसेना के पूर्व पार्षद अशोक सावंत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में अशोक सावंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 


पुलिस के मुताबिक घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है। पुलिस ने बताया कि अशोक सावंत के घर से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर उनकी हत्या हुई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के भगवती हॉस्पिटल में भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोक सावंत मुंबई की समता नगर सीट से दो बार पार्षद रह चुके हैं। 



 

Web Title: Former shiv sena corporator ashok sawant stabbed to death in mumbai 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे