लाइव न्यूज़ :

गर्भवती महिला की हत्या मामले में राजद के पूर्व विधायक को उम्रकैद की सजा, जानें क्या है 14 साल पूराना मामला

By भाषा | Updated: July 23, 2019 03:51 IST

अदालत के इस फैसले के बाद आरोपी पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा, ‘‘वह निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) प्रणव कुमार झा ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दो अगस्त, 2005 को मंजू देवी की मौत हो गई थी।

 बिहार के समस्तीपुर जिले की एक अदालत ने 14 साल पहले एक महिला की हत्या के मामले में सोमवार को राजद के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम को उम्रकैद सजा सुनाई तथा 25000 रूपये का जुर्माना भी लगाया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) प्रणव कुमार झा ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक सुनील कुमार पुष्पम को छेछनि गांव निवासी मंजू देवी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 25,000 रूपये का जुर्माना देने का आदेश दिया।

अपर लोक अभियोजक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया, ‘‘दो अगस्त, 2005 को मंजू देवी जब अपनी एक रिश्तेदार के साथ अपने गांव छेछनि से बिथान बाजार आ रही थीं तभी रास्ते में एक मार्शल गाड़ी के हॉर्न बजाने पर रास्ता नहीं देने पर उस पर सवार पूर्व विधायक ने बंदूक के बट से उनपर प्रहार किया था। घटना में गर्भवती मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं और बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।’’ अदालत के इस फैसले के बाद आरोपी पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा, ‘‘वह निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।’’ 

टॅग्स :बिहारराष्ट्रीय जनता दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट