लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मंत्री हुए सेक्सटॉर्शन गिरोह के शिकार, दर्ज कराई प्राथमिकी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2023 15:35 IST

गिरोह के सदस्यों ने पूर्व मंत्री को झांसे में लेकर उनसे करीब 20 हजार रुपए ठग लिए और अब दो लाख रुपए के ले ब्लैकमेल कर रहे हैं। परेशान पूर्व मंत्री ने पटना के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरोह के सदस्यों ने पूर्व मंत्री को झांसे में लेकर उनसे करीब 20 हजार रुपए ठग लिए और अब दो लाख रुपए के ले ब्लैकमेल कर रहे हैंपरेशान पूर्व मंत्री ने पटना के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया हैसाइबर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री सेक्सटॉर्शन गिरोह के शिकार हो गए हैं। गिरोह के सदस्यों ने पूर्व मंत्री को झांसे में लेकर उनसे करीब 20 हजार रुपए ठग लिए और अब दो लाख रुपए के ले ब्लैकमेल कर रहे हैं। परेशान पूर्व मंत्री ने पटना के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। साइबर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पूर्व मंत्री ने साइबर थाना में दिए अपने आवेदन में लिखा है कि फेसबुक पर उनको एक महिला सीमा बिश्नोई का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। मैंने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिया। जिसके बाद हम दोनों में कुछ दिनों तक मैसेंजर पर बातचीत होने लगी। फिर बाद में बातें ज्यादा होने लगी। एक दिन अचानक मैसेंजर पर युवती का वीडियो कॉल आया। 

कॉल रिसीव करने पर महिला नग्न अवस्था में बैठी हुई थी। मैं कुछ समझ नहीं सका और ये देखते ही तुरंत वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। वीडियो कॉल डिस्कनेक्ट करने से पहले ही महिला ने स्क्रीन रिकार्डिंग कर लिया था। कुछ ही देर बाद उसी महिला ने वो रिकॉर्डिंग भेजा। फिर कॉल किया। उसने कहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। 

महिला ऐसा ना करने के लिए पैसे का डिमांड करने लगी। वीडियो वायरल होने के डर से महिला की बात मान ली। महिला ने अपना गुगल अकाउंट का नंबर भेजा। चार बार में 20001 रुपए भेज दिया। पूर्व मंत्री ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद ऑनलाइन शिकायत कर दी। कुछ दिन बाद फिर एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली साइबर सेल का अधिकारी बताया। 

वह गाली गलौज करने लगा। जेल भेज देने की धमकी देने लगा। जालसाज ने कहा कि अगर जेल नहीं जाना चाहते तो दो लाख रुपए देने होंगे। अगर पैसा नहीं दिया तो जेल जाना पड़ेगा। मामला बढ़ता देख वे साइबर थाना पहुंचे। थाने में लिखित शिकायत की। पूर्व मंत्री ने पुलिस से कहा कि इस कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। बता दें कि देशभर में सेक्सटॉर्शन गिरोह का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शातिर ठग लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

टॅग्स :बिहारCyber Crime Police StationFIR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा