लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः सपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन करने के मामले में पूर्व मंत्री सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने ठोका केस

By भाषा | Updated: June 19, 2020 14:49 IST

देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण शासन ने सीमित गतिविधियां संचालित करने की ही अनुमति दी है। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देसपा द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाने के आरोप में पूर्व मंत्री समेत सात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।यह सम्मेलन बीते 15 जून को नगर के एक होटल में सपा ने कार्यकर्ता ने आयोजित किया था।

गोंडा: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाने के आरोप में पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि बीते 15 जून को नगर के एक होटल में सपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें राज्य में पूर्ववर्ती सपा सरकार में मंत्री रहे विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, विधान परिषद के सदस्य महफूज खां, पार्टी जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए थे। 

उन्होंने बताया कि देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण शासन ने सीमित गतिविधियां संचालित करने की ही अनुमति दी है। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। 

राव ने कहा कि इसके बावजूद बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में बहराइच जिले में फखरपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी पुरवा निवासी सुभाष अवस्थी की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख साबिर अली, जिला सचिव राजेश दीक्षित एवं सपा नेता सूरज सिंह समेत सात व्यक्तियों को नामजद करते हुए सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, महामारी अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत 16 जून को मुकदमा दर्ज किया गया। 

इस बीच महफूज खां ने सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि होटल के एक बड़े सभागार में मात्र 25-30 सेक्टर प्रभारियों की मौजूदगी में एक बैठक हुई थी, जिसमें सभी कार्यकर्ता सामाजिक दूरी बनाए हुए थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के पूर्व की किसी बैठक का फोटो दिखाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले में किसी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की, तो पार्टी जेल भरो आंदोलन शुरू कर देगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह