लाइव न्यूज़ :

बिहार: पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में SIT ने 6 संदिग्ध को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 25, 2018 13:33 IST

इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा एसआईटी के निशारे पर कई प्रापर्टी डीलर भी हैं।

Open in App

पटना, 25 सितंबर: हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने 6 संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। इन संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद एसआईटी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने इन्हें सोमवार की देर शाम में गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि आधुनिक स्वचालित हथियारों से लैस अज्ञात अपराधियों ने पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके वाहन चालक पर अंधाधुंध गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी थी।  

इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा एसआईटी के निशारे पर कई प्रापर्टी डीलर भी हैं। हालांकि इस मामले की जांच में तेजी कर दिया है। पुलिस को इस में उस एके-47 की तलाश है जिससे पूर्व मेयर की हत्या की गई थी।   

इस घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन ने बताया कि दोनों शवों (समीर कुमार :50 साल: और उनके चालक रोहित कुमार :40 साल:) को पोस्टमार्टम के लिये श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है तथा अपराधियों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं ।

यह पूछे जाने पर कि इस वारदात को अंजाम दिए जाने के लिए अपराधियों ने एके 47 का इस्तेमाल किया, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गोलीबारी की गयी है उससे यही लगता है कि इसमें किसी आधुनिक स्वचालित हथियार का इस्तेमाल किया गया है ।

उन्होंने बताया कि वारदात स्थल से पुलिस ने करीब 17 खोखा बरामद किया। बाद में टीवी रिपोर्ट में यह बताया गया कि हमला ऐके 47 से ही हुआ था।

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद