लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीवान में हत्या से सनसनी, पूर्व जेडीयू नेता के बेटे का शव बरामद

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2019 10:13 IST

मिली जानकारी के अनुसार राहुल जब शाम को स्कूल से घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद बुधवार शाम अपहरणकर्ताओं ने फोन किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीवान में हत्या और अपहरण का सनसनीखेज मामलाजेडीयू के पूर्व नेता के बेटे राहुल की अपहरणकर्ताओं ने की हत्यापुलिस मामले की जांच में जुटी, बुधवार शाम हुआ था राहुल का अपहरण

बिहार के सीवान जिले से पूर्व जेडीयू नेता के बेटे का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने गुरुवार सुबह जेडीयू नेता स्वर्गीय सुरेंद्र पटेल के बेटे राहुल का शव बरामद किया। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार राहुल सीवन के केंद्रीय विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता था और बुधवार देर शाम उसका अपहरण हो गया था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और अब तक इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल जब शाम को स्कूल से घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद बुधवार शाम करीब 8.10 बजे राहुल के चचेरे भाई के मोबाइल पर अपहरणकर्ताओं ने फोन कर उसके अगवा किये जाने की बात कही और 50 लाख फिरौती की भी मांग की। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सीवान के एएसपी केके मिश्रा ने बताया, 'चार लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच अभी जारी है।' 

राहुल स्वर्गीय सुरेंद्र पटेल के इकलौता बेटा था। वह सीवान के ही महादेवा में अपने चाचा-चाची के पास रहकर पढ़ाई करता था। पुलिस को राहुल का शव गुरुवार तड़के करीब 4.30 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से मिला। सुरेंद्र सिंह पटेल सीवान के ही बड़हरिया थाने के भीमपुर से थे। साल 2005 में इनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पड़ोस के युवक पर शक

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम अपहरण की की रिपोर्ट मिलने के बाद से ही पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस में रहने वाले विक्की को देर रात गिरफ्तार किया और फिर उसी की निशानदेही पर पुलिस ने राहुल का शव बरामद किया। माना जा रहा है कि पुलिस के हरकत में आने के बाद अपहरणकर्ताओं ने पकड़े जाने के डर से राहुल की हत्या कर दी।

टॅग्स :बिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह