लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर के 5-सितारा होटल में नग्न होकर विदेशी महिला ने मचाया खूब हंगामा, होटल के स्टाफ को पीटा-महिलाओं के बाल खींचे

By आजाद खान | Updated: December 18, 2022 12:14 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि आरोपी विदेशी महिला होटल के स्टाफ को लात और घूंसे से मार रही है और उन पर चिल्ला रही है। आरोपी ने होटल के महिला कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी वार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जयपुर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक विदेशी महिला को 5-सितारा होटल के स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए देखा गया है। इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने कार्रवाई करने की बात कही है।

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में 5 सितारा होटल में एक विदेशी महिला को नग्न हालत में कर्मचारियों की पिटाई करते हुए देखा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि महिला बिना कपड़ों के होटल के स्टाफ पर चिल्ला रही है और उनकी पिटाई कर रही है। एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और सवाल पूछा है कि क्या जयपुर पुलिस महिला को गिरफ्तार करेगी?

वीडियो में क्या दिखाई दिया है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक विदेशी महिला होटल के स्टाफ पर चिल्ला रही है और उन्हें पीट रही है। वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए महिला और पुरुष सभी स्टाफ को मार रही है, ऐसा वीडियो में देखा गया है। विदेशी महिला को पुरुष स्टाफ को घूंसा मारने और महिला स्टाफ के बाल खींचते हुए देखा गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह भी देखा गया है कि आरोपी महिला वहां खड़ी एक महिला स्टाफ को भी नहीं छोड़ रही है और उस पर भी हमला कर रही है। जब आरोपी ने उसकी पिटाई की तो और स्टाफ ने उसे महिला स्टाफ को बचाया जिसके बाद मार खाने वाली महिला स्टाफ ने पुलिस बुलाने की बात कही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह मामला जयपुर में एक 5 सितारा होटल का है जहां पर यह घटना घटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार और कुछ अज्ञात लोगों ने यह दावा किया है कि यह मामला जेडब्ल्यू मैरियट का है। 

पत्रकार, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है और कहा है इस विदेशी महिला ने खुद के कपड़े उतारे है और होटल के स्टाफ को पीटा है। यही नहीं दीपिका नारायण भारद्वाज ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी की है। 

टॅग्स :क्राइमराजस्थानPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली